The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Indian cricketer Ravindra Jadeja joins BJP wife Rivaba Jadeja shares photo

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने BJP जॉइन की, विधायक पत्नी रिवाबा ने मेंबरशिप कार्ड दिखाया

भाजपा विधायक और रवींद्र जडेजा की पत्नी Rivaba Jadeja ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है.

Advertisement
pic
5 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 05:32 PM IST)
ravindra jadeja joins bjp
रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं (Ravindra Jadeja joins BJP). BJP विधायक और रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है. रिवाबा पहले से राजनीति में हैं. वो गुजरात के जामनगर उत्तर से पार्टी की विधायक भी हैं.

रिवाबा जडेजा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने और नए सदस्य रवींद्र जडेजा की फोटोज शेयर की हैं. इनमें उनका BJP सदस्यता कार्ड दिख रहा है. फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,

"Sadasyata Abhiyaan 2024."

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल ही में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी. 2 सितंबर को उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदस्यता को रिन्यू किया था. इसी कड़ी में रिवाबा ने क्रिकेटर और अपने पति रवींद्र जडेजा के बीजेपी जॉइन करने की जानकारी दी है.

रिवाबा 2019 में BJP में शामिल हुई थीं. पार्टी ने उन्हें 2022 में जामनगर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था. उन्होंने AAP उम्मीदवार करशनभाई करमूर को 53 हजार 570 वोटों से हरा दिया था.

यह भी पढ़ें: रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा BJP के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव, जानिए क्या है कहानी?

रवींद्र जडेजा ने जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक T20 वर्ल्ड कप 2024 जीत के बाद T20 से संन्यास की घोषणा की थी. इस मैच में जडेजा को ज़्यादा मौक़ा नहीं मिला. उन्हें एक ओवर बॉलिंग ही मिली. इसमें उन्होंने 12 रन दिए थे. वहीं, बैटिंग में उन्होंने 2 बॉल पर 2 रन बनाए थे.

जडेजा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के ज़रिए संन्यास की जानकारी दी थी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफ़ी के साथ फोटो पोस्ट की लिखा था,

"मैं कृतज्ञता के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को अलविदा कहता हूं. गर्व से सरपट दौड़ने वाले घोड़े की तरह, मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है. दूसरे फॉर्मेट में मैं ऐसा करना जारी रखूंगा. टी20 वर्ल्ड कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था. मेरे टी20 इंटरनेशनल करियर का शिखर, यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद.”

फ़रवरी, 2009 में कोलंबो में श्रीलंका के ख़िलाफ़ जडेजा ने टी20I में डेब्यू किया था. अपने करियर में उन्होंने 74 T20I मैच खेले. बल्ले से निकली 41 पारियों में उन्होंने 127.16 की स्ट्राइक रेट से 515 रन बनाए. वहीं बॉलिंग में उन्होंने औसतन 7.13 की इकॉनमी रेट से 54 विकेट लिए.

वीडियो: रवींद्र जडेजा ने पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा...!

Advertisement

Advertisement

()