इंडियन क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है. इस हार के तमाम कारण गिनाएजा रहे हैं. टीम सेलेक्शन, कप्तानी, प्लेयर्स का परफॉर्म ना करना, थकान,बायो-बबल... इन तमाम कारणों में एक नया कारण जुड़ चुका है. न्यूज़ीलैंड के पूर्वपेसर और मौजूदा वक्त में कॉमेंट्री कर रहे साइमन डल की मानें तो टीम इंडिया की हारमें ICC के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स का भी बड़ा रोल है. डल ने भारत के अंतिम 12से बाहर होने के लिए ब्रॉडकास्टर की 'अकड़' को जिम्मेदार ठहराया है. गौरतलब है किभारत ने अपने दो सबसे कड़े मुकाबले सबसे पहले खेले. पाकिस्तान और फिर न्यूज़ीलैंडके खिलाफ हुए इन मुकाबलों में मिली हार के चलते टीम वर्ल्ड कप से जल्दी बाहर हो गई.इवेंट में ICC के लिए कॉमेंट्री कर रहे डल ने क्रिकबज़ से कहा कि टीम इंडिया काबुरा हाल इसलिए हुआ क्योंकि उनके मैच 'पीक टाइम' पर कराने की लालसा थी. डल ने कहा,'मुझे नहीं पता कि इसे दयालुता के साथ कैसे पेश करें लेकिन इस शेड्यूलिंग में एकअकड़ तो थी. इस टूर्नामेंट की शेड्यूलिंग ब्रॉडकास्टर के हिसाब से हुई थी और वह यहीचाहते थे. इसमें ICC और ब्रॉडकास्टर शामिल थे. वे चाहते थे क्योंकि यह छुट्टियों कासीजन था और यह दिवाली के आसपास था और वे इन मैचों को पीक टाइम पर चाहते थे, औरइसमें अकड़ थी. इसे ऐसे कह सकते हैं- हम ठीक हैं, हम इन मैचों को वैसे भी जीत हीलेंगे.' डल ने शेड्यूल के बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'मुझे यकीन है कि भारत कापहला मैच पाकिस्तान से ही होना था, और मैं सोचता हूं कि इससे भयानक माहौल बनता है.लेकिन न्यूज़ीलैंड वाला मैच हमेशा ही आपका लास्ट ग्रुप मैच होना चाहिए. आज रातन्यूज़ीलैंड का मैच होना चाहिए था, सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिएइंडिया-न्यूज़ीलैंड को भिड़ना चाहिए था. और ऐसी ही शेड्यूलिंग सही होती.' डल ने यहभी साफ कर दिया कि शेड्यूलिंग के लिए टीम इंडिया को दोषी नहीं माना जाना चाहिए.उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह कुछ ज्यादा ही हो रहा है, लेकिन मैं कुछ रोककररखने वालों में से नहीं हूं. लेकिन शेड्यूलिंग में अकड़ तो थी. इंडियन टीम की इसमेंकोई गलती नहीं है. मैं ये नहीं कह रहा कि उन्होंने किया, क्योंकि इससे उनका कोईमतलब नहीं है. यह ब्रॉडकास्टर के एंड की चीज है, यही कारण है. तथ्य यह है कि वेपहले दो मैचों में अच्छा नहीं खेले, यह एक टीम के तौर पर उनकी गलती है, लेकिनशेड्यूलिंग उनकी गलती नहीं है.' जाहिर है, टीम हारी है तो कई तरह की बातें होंगीही. और ये सारी बातें टीम इंडिया के फ़ैन्स को चुभेंगी भी और इन चुभने वाली बातोंमें साइमन डल की ये बात भी शामिल रहेगी. लेकिन देखने वाली बात ये होगी कि टीमइंडिया और BCCI इस हार से सीखकर सुधार करेंगे या नहीं.