The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Indian Cricket Team on Top of the World Test Championship Table after Winning Cape Town test

इंडिया सिर्फ़ एक मैच जीत WTC Table के टॉप पर कैसे पहुंच गई?

Cape Town का ऐतिहासिक टेस्ट खत्म हुआ. डेढ़ दिन चले इस टेस्ट को भारत ने सात विकेट से जीता. और इसके साथ ही कई रिकॉर्ड्स बना डाले. लेकिन इन रिकॉर्ड्स से ज्यादा खुशी की बात ये रही कि अब इंडिया WTC Points Table 2025 में टॉप पर आ गई है.

Advertisement
pic
4 जनवरी 2024 (पब्लिश्ड: 07:28 PM IST)
WTC Table
बुमराह ने केप टाउन टेस्ट की दूसरी पारी में छह विकेट लिए (पीटीआई फ़ोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

Cape Town का ऐतिहासिक टेस्ट खत्म हुआ. डेढ़ दिन चले इस टेस्ट को भारत ने सात विकेट से जीता. और इसके साथ ही कई रिकॉर्ड्स बना डाले. लेकिन इन रिकॉर्ड्स से ज्यादा खुशी की बात ये रही कि अब इंडिया WTC Points Table 2025 में टॉप पर आ गई है. भारत की जीत के साथ दो मैच की सीरीज़ खत्म हुई. दोनों टीम्स ने इसमें एक-एक मैच जीता.

इससे पहले, सीरीज़ का पहला मैच जीत साउथ अफ़्रीका टॉप पर पहुंच गई थी. और इस मैच में हारने के बाद वो दूसरे नंबर पर हैं. चलिए, विस्तार से बताते हैं. पहले WTC पॉइंट्स सिस्टम समझ लीजिए. हर मैच में कुल 12 पॉइंट्स होते हैं. जीतने वाली टीम पूरे पॉइंट्स ले जाती है. टाई हुआ तो दोनों टीम्स को छह-छह पॉइंट्स मिलते हैं. जबकि ड्रॉ के हाल में दोनों टीम्स को चार-चार पॉइंट्स मिलते हैं.

ये तो हुई पॉइंट्स की बात. लेकिन टेबल थोड़ी अलग तरह से चलती है. टीम्स को टोटल पॉइंट परसेंटेज के हिसाब से स्लॉट किया जाता है. यानी टीम ने टोटल मौजूद पॉइंट्स में से कितने परसेंट कमाए. तो साउथ अफ़्रीका ने इस साइकल में अभी तक दो मैच खेले हैं. पहला जीते, तो उनके पॉइंट परसेंटेज हुए सौ, और दूसरा हार गए तो ये हो गए पचास.

यह भी पढ़ें: रोहित की टीम तो ठीक, लेकिन खुद रोहित और बुमराह के ये रिकॉर्ड नेक्स्ट लेवल हैं!

भारत ने इस साइकल में अभी तक चार मैच खेले हैं. टीम ने इसमें से दो जीते हैं, एक हारा और एक मैच ड्रॉ रहा. यानी टीम इंडिया के पास 48 में से कुल 26 पॉइंट्स हैं. गणित लगाएंगे तो ये पॉइंट्स 28 होने चाहिए. आपकी गणित ठीक भी है. लेकिन भारत पर स्लो ओवर रेट के लिए दो पॉइंट्स की पेनल्टी भी लगी है. इसलिए इनके पास 26 पॉइंट्स हैं. और इनका परसेंटेज है 54.16 का. नंबर दो से लेकर पांच तक मौजूद टीम्स का परसेंटेज 50 का ही है. जबकि नंबर छह की टीम पाकिस्तान का परसेंटेज 45.83 का है.

बात केप टाउन टेस्ट की करें तो डीन एल्गर ने टॉस जीता. अपने विदाई टेस्ट में पहले बैटिंग का फैसला कर लिया. और उनका ये फैसला इतिहास की किताबों में दर्ज़ हो गया. साउथ अफ़्रीका पहली पारी में कुल 55 रन बना पाई. मोहम्मद सिराज ने छह जबकि जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने दो-दो विकेट लिए. जवाब में भारत ने 153 रन बनाए. इनकी ओर के सात बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए. आखिरी छह विकेट तो बिना रन जोड़े गिर गए.

दूसरी पारी में ऐडन मार्करम ने वनडे स्टाइल में 103 गेंदों पर 106 रन बनाए. लेकिन टीम का टोटल 176 तक ही पहुंचा. यानी भारत को जीत के लिए 79 रन बनाने का लक्ष्य मिला. टीम ने तीन विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए. इसके साथ ही रोहित शर्मा साउथ अफ़्रीका में टेस्ट सीरीज़ ड्रॉ कराने वाले सिर्फ़ दूसरे भारतीय कप्तान बन गए. उनसे पहले ये कारनामा महामहिम महेंद्र सिंह धोनी ने किया था.

वीडियो: Mohammed Siraj Bowling पर Jasprit Bumrah की तारीफ करते बोले...!

Advertisement

Advertisement

()