टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने CAA पर जो कहा है उससे अमित शाह खुश होंगे
विराट कोहली से जो बोलते नहीं बना, शास्त्री ने उसे खुलकर बोल दिया.
Advertisement

भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री की फाइल फोटो. फोटो: Ravi Shastri Facebook
Quick AI Highlights
Click here to view more
श्रीलंका के खिलाफ 5 जनवरी के मैच से पहले विराट कोहली से सीएए और एनआरसी से जुड़ा सवाल पूछा गया था. टीम इंडिया के कप्तान विराट ने कहा था कि वो इस मामले पर पूरी जानकारी लेने के बाद ही कुछ कहेंगे. वहीं अब भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने इस मुद्दे पर बात की है. रवि शास्त्री ने सीएए और एनआरसी पर कहा कि इस बिल से लंबे वक्त में लोगों को फायदा मिलेगा.
भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने सीएनएन नेटवर्क 18 से खास बातचीत की. जिसमें उनसे देश के बड़े मुद्दे सीएए और एनआरसी पर बात की गई. कोच शास्त्री ने कहा,
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री की फाइल फोटो. फोटो: Ravi Shastri Facebook
जब उनसे ये पूछा गया कि कुछ लोगों को इस बात का डर है कि सीएए और एनआरसी आने के बाद वो भारतीय रहेंगे या नहीं. इस पर रवि शास्त्री ने कहा,
टी20 विश्व कप में धोनी की वापसी पर टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान आया है
भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने सीएनएन नेटवर्क 18 से खास बातचीत की. जिसमें उनसे देश के बड़े मुद्दे सीएए और एनआरसी पर बात की गई. कोच शास्त्री ने कहा,
''मैं भारत के लिए 18 साल की उम्र से खेल रहा हूं. मेरी टीम में अलग-अलग प्रांत, जाति और धर्म के लोग रहे हैं. लेकिन इस वक्त सिर्फ भारतीय होकर सोचने की ज़रूरत है. मुझे यकीन है कि सरकार ने इसके बारे में अच्छे से विचार किया होगा. हमेशा कुछ चीज़ें इधर उधर ट्विस्ट की जाती हैं. लेकिन वे इसे सिर्फ भारतीयों की भलाई के लिए ही करेंगे. मैं यहां सिर्फ एक भारतीय की तरह बात कर रहा हूं.''शास्त्री ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि वो सारी बातें सिर्फ एक भारतीय के नाते कह रहे हैं. कोच ने आगे कहा,
''मैं किसी भी x,y,z धर्म के बारे में बात नहीं कर रहा, क्योंकि मैं एक भारतीय होने के नाते बात कर रहा हूं. जब मैं अपने देश के लिए खेलता था तो सिर्फ यही सोचता था कि मैं भारतीय हूं, इसलिए मेरे पास एक भारतीय होने के नाते इस पर बोलने का अधिकार है,''

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री की फाइल फोटो. फोटो: Ravi Shastri Facebook
जब उनसे ये पूछा गया कि कुछ लोगों को इस बात का डर है कि सीएए और एनआरसी आने के बाद वो भारतीय रहेंगे या नहीं. इस पर रवि शास्त्री ने कहा,
''मैं इसमें इतनी गहराई से नहीं जाना चाहता. लेकिन मैं वही कह रहा हूं जो मैं अंदर से महसूस कर रहा हूं. सभी भारतीय बनकर सोचें और थोड़ा धैर्य रखें. इससे हर किसी को फायदा होगा.''CAA का बिल जबसे लोकसभा में पास हुआ है, तब से देशभर में इसे लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों के अलावा, दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में भी इसे लेकर प्रदर्शन देखे जा रहे हैं.
टी20 विश्व कप में धोनी की वापसी पर टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान आया है

