10 अक्टूबर 2017. गुवाहाटी के मैदान पर इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज़ कादूसरा टी-20 खेला जा रहा था. मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता. इंडिया किसी भी वक़्त मैचजीतती नहीं दिख रही थी. खैर, असली खेल मैच के बाद हुआ. जब ऑस्ट्रेलिया की टीम मैदानसे वापस होटल जा रही थी तो किसी ने एक बड़ा सा पत्थर ऑस्ट्रेलिया की टीम बस पर फेंकदिया. बस का शीशा फूट गया और पत्थर अन्दर जाकर गिरा. एरॉन फिंच ने फ़ोटो ट्वीट की औरबताया कि ये काफी डरावना अनुभव था. इसके बाद इंडियन फैन्स की काफ़ी आलोचना भी हुई औरहोनी भी चाहिए.Pretty scary having a rock thrown through the team bus window on the way back tothe hotel!! pic.twitter.com/LBBrksaDXI— Aaron Finch (@AaronFinch5) October 10, 2017 खैर, अब फैन्स ऑस्ट्रेलिया की टीमसे माफ़ी मांग रहे हैं. गुवाहाटी में जिस होटल में ऑस्ट्रेलिया की टीम रुकी हुई थी,उस होटल के बाहर इंडियन क्रिकेट फैन्स इकठ्ठा हुए. उनके हाथ में पोस्टर्स थे जिनपर'सॉरी' लिखा हुआ था. पत्थर फेंके जाने की शर्मनाक घटना पर फैन्स ऑस्ट्रेलिया की टीमसे माफ़ी मांग रहे थे. पुलिस ने दो लोगों को बस पर पत्थर फेंकने के शक में गिरफ्तारभी किया था. Guwahati cricket fans with sorry placards apologizing to Aussiesoutside Radisson Blu hotel pic.twitter.com/KqJJH3WNjw — Mriganka 🇮🇳(@Atheist_mrigen) October 11, 2017 Guwahati Fans pic.twitter.com/12KYpLnxI4 —sanket s.phalsamkar (@sanketsphal) October 11, 2017 Fans apologising to team#Australia outside their hotel#INDvAUS#Guwahati#BarsaparaStadiumpic.twitter.com/7qADF5rtIa — Vishal(@Vishal15067) October 11, 2017 ऑस्ट्रेलिया के साथ पिछले कुछ वक़्त में ये पहलीबार नहीं है जब उनपर पत्थर फेंका गया हो. पांच हफ़्ते पहले बांग्लादेश टूर पर दूसरेटेस्ट मैच के पहले दिन का खेल ख़त्म होने के बाद टीम जब होटल में वापस जा रही थी तोउनकी बस पर पत्थर फेंका गया था. ऑस्ट्रेलिया अगला और इस सीरीज़ का आखिरी मैचहैदराबाद में 13 अक्टूबर को खेलेगी. सीरीज़ फिलहाल 1-1 पर रुकी हुई है और हैदराबादके मैच को जीतने वाली टीम सीरीज़ अपने नाम करेगी. हैदराबाद में सिक्योरिटी सिचुएशनऔर भी टाइट कर दी गई है और कोशिश की जाएगी की कोई भी ऐसी हरकत दोबारा न कर सके.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें:आशीष नेहरा रिटायर भले ही हो रहे हैं मगर उनकी कहानी इंस्पायर करती रहेगी BCCI सेएक स्पेशल रिक्वेस्ट के बाद रिटायर हो रहे हैं सबके प्यारे नेहरा जी दूसरा वर्ल्डवॉर न होता तो ये इंडियन ब्रैडमैन की जगह ले लेता-------------------------------------------------------------------------------- क्रिकेटर शिखा पांडे से लल्लनटॉप बातचीत