क्या भारत की बैटिंग लाइन-अप कम स्कोर वाले मैचों को हल्के में लेने की आदि हो गईहै ? या फिर रांची की पिच में ही कुछ टेढ़ापन था, इसका फैसला इस बात से कीजिए कि261 रन का पीछा करते हुए भारत के गेंदबाज़ स्कोर को 167-7 से 241 तक खींच ले गए. आजफिर दिल्ली के मैच की तरह भारत को कम ही रन बनाने थे. रोहित शर्मा का खराब दौर जारीहै. सिर्फ 11 के स्कोर पर कीपर को कैच दे बैठे. उसके बाद रहाणे-कोहली ने 79 रन कीसाझेदारी की. उस दौरान मैच पूरी तरह भारत के नियंत्रण में था. कोहली इंसान ही हैंऔर भारत की टीम कोहली पर बहुत ज़्यादा निर्भर है, इस बात का प्रमाण तब मिला जबलगातार 199 (पिछले मैच में 154*) रन बनाने के बाद आखिरकार न्यूज़ीलैंड ने उन्हें 45के स्कोर पर आउट कर दिया. इस विकेट के साथ ही भारत का टॉप ऑर्डर धड़ाम हो गया.रहाणे ने 70 गेंदों में 57 रन बनाए और पहले मैच की तरह अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोरमें नहीं बदल सके. रहाणे जब आउट हुए भारत का तब स्कोर था 128-3. नंबर 4 पर धोनीअपने घरेलू मैदान पर 31 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बना पाए. मनीष पांडे और हार्दिकपांड्या के पास आज कुछ बड़ा करने का मौका भी था और दस्तूर भी. लेकिन दोनों हीगैर-ज़रूरी शॉट लगाकर आउट हुए. मनीष पांडे ने लंबा हिट तब ट्राई किया जब ओवर में 11रन आ चुके थे. पांड्या आज फिर संकटकाल में अपने को काबू में नहीं रख सके और छक्केके चक्कर में एक इनसाइड-आउट शॉट लॉन्ग ऑफ के हाथों पकड़ा दिया. साउदी ने केदार जाधवको खाता भी नहीं खोलने दिया.कुल मिलाकर स्कोर था 167-7 और पिच पर आते हैं अमित मिश्रा. अक्षर पटेल और अमितमिश्रा ने 8वें विकेट के लिए 38 रन जोड़ दिए. और जब लगने लगा कि आज ये दोनोंचमत्कार करके ही जाएंगे, अक्षर पटेल की कॉल पर अमित मिश्रा 14 रन बनाकर रन आउट होगए. तब भारत को 8 ओवरों में 57 रन चाहिए थे और जिस ढंग से दोनों बैटिंग कर रहे थेये लक्ष्य बिल्कुल संभव लग रहा था. अक्षर पटेल भी 8 गेंदों बाद 38 रन बनाकरपैवेलियन लौट गए. भारत के पास था सिर्फ 1 विकेट और रन चाहिए थे 54. नंबर 10 धवलकुलकर्णी ने कुछ शानदार शॉट लगाए. इन शॉट्स में एक क्लिन हिट छक्का भी था. भारत कोआखिरी 9 गेंदों पर 20 रन की ज़रूरत थी तभी उमेश यादव का एक शॉट एक्स्ट्रा कवर मेंउछला और गेंदबाज़ों की शानदार बल्लेबाज़ी के बावजूद भारत 19 रन से हार गया. फर्स्टक्लास में 24 की औसत से रन बनाने वाले धवल कुलकर्णी 26 गेंदों पर 25 रन बनाकर नॉटआउट रहे.इससे न्यूज़ीलैंड ने पहली बार टॉस जीतकर शुरूआत की तो ऐसा लगा कि आज पहली बार 300+वाला मैच देखने को मिलेगा. रांची की सूखी-धीमी पिच पर गुप्टिल और लैथम ने पहले 15.3ओवर में 96 रन जोड़ दिए. उसके बाद अमित मिश्रा, केदार जाधव और अक्षर पटेल ने ऐसाबांधा कि पहले 10 ओवर में 12 चौके लगाने वाली कीवी टीम अगले 40 ओवरों में सिर्फ 13चौके ही लगा पाई. 10 ओवर में 80 पर शून्य के स्कोर धोनी ने स्पिनरों को बुलाया.आते ही रनों पर रोक लगी और 16वें ओवर में शानदार फॉर्म में चल रहे लैशम एक स्विपशॉट को फाइन लेग के हाथों कैच दे गए. गुप्तिल 29 के स्कोर पर ही आउट हो जाते लेकिनअमित मिश्रा की पुरज़ोर कोशिश के बावजूद कैच दूर रह गया. अमित मिश्रा ने जीवनदानज़रूर दिया लेकिन मारधाड़ मचा रहे गुप्टिल को मिश्राजी और अक्षर पटेल ने 12 गेंदोंतक रन ही नहीं बनाने दिया. और आखिरकार हार्दिक पांड्या ने गुप्टिल को 72 के स्कोरपर धोनी के हाथों पकड़वा दिया. न्यूज़ीलैंड 139-2.आउट ऑफ फॉर्म रोस टेलर ने बेहद धीमी पारी खेली. टेलर ने ऐन शॉट मारने के मौके पर 58गेंदे जीमकर 35 रन बनाए. दूसरे छोर पर मिश्राजी ने विलियम्सन (41) और नीशम (6) कोलगातार 2 ओवरों में चलता किया. आखिरकार रोस टेलर धोनी के अंधे रन आउट का शिकार हुए.उस वक्त 46वां ओवर चल रहा था.शुरूआत में ढेर रन देने वाले तेज़ गेंदबाज़ों ने आखिर में अपने आंकड़े कुछ सही किए.धवल कुलकर्णी ने वाटलिंग (14) और उमेश यादव ने डेविच (11) का विकेट लिया. केदारजाधव को हालांकि आज कोई विकेट नहीं मिला लेकिन 8-0-27-0 के आंकड़ों के साथ उन्होंनेअपना काम कर दिया. स्पिनर्स के कुल आंकड़े थे 28-0-107-3.संक्षिप्त स्कोर:न्यूज़ीलैंड: 260-7, ओवर 50 (गुप्टिल 72, विलियम्सन 41, अमित मिश्रा 10-0-42-2,अक्षर पटेल 10-0-38-1)भारत: 241 ऑल आउट, ओवर 48.4 (रहाणे 57, कोहली 45, अक्षर 38, साउदी 9-0-40-3, नीशम6-0-38-2)