The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Indian Blind Women Cricket Team won gold after defeating Australia in the final of IBSA world games 2023

ऑस्ट्रेलिया को हरा विमिंस टीम ने जीता गोल्ड, पीएम मोदी और जय शाह बोले...

क्रिकेट के मैदान से आई खुशख़बरी.

Advertisement
pic
26 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 26 अगस्त 2023, 11:35 PM IST)
Indian Blind Women Cricket Team
इंडियन ब्लाइंड विमिंस क्रिकेट टीम का कमाल (Will Cheshire)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंडियन विमिंस ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है. टीम ने ये गोल्ड मेडल इंटरनेशनल ब्लाइंड स्पोर्ट्स फ़ेडरेशन (IBSA) वर्ल्ड गेम्स में जीता. टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही, उन्हें कोई भी टीम नहीं हरा पाई. टीम की इस सफलता पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा,

'IBSA वर्ल्ड गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर इंडियन विमिंस ब्लाइंड क्रिकेट टीम को बधाई. एक कमाल की अचीवमेंट जो हमारी स्पोर्ट्स वुमेन के टैलेंट को दिखाती है. भारत गौरवान्वित है.'

BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने इस अचीवमेंट पर पोस्ट किया,

'बेजोड़ दृढ़ संकल्प के साथ एक ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल कर, भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने IBSA वर्ल्ड गेम्स 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पछाड़, एक प्रेरणादायक जीत हासिल की. यह जीत न केवल उनकी असाधारण क्रिकेट क्षमता को रेखांकित करती है, बल्कि उनके अटूट धैर्य और दृढ़ता का एक शानदार प्रमाण भी है. इस असाधारण जीत के लिए टीम को बधाई, जिसने देश को गर्व की भावना से भर दिया है!'

इससे पहले, भारतीय महिला टीम ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को मात दी. IBSA वर्ल्ड गेम्स के इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग की. उन्होंने अपने 20 ओवर्स में आठ विकेट खोकर, 114 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत ही खराब हो गई, टीम ने चौथे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया. पावरप्ले में टीम सिर्फ़ 29 रन ही बना पाई.

भारत ने आठवें और नौवें ओवर में एक-एक विकेट लिया. तब तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 39 रन पर तीन विकेट था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक साझेदारी हुई, लेकिन भारत ने फिर वापसी की और लगातार विकेट झटके.

जिसके बाद बारिश के चलते भारत को चार ओवर्स में 42 रन बनाने का लक्ष्य मिला. टीम इंडिया ने 3.3 ओवर्स में ही जीत के लिए जरूरी रन बना लिए. भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही अटैक करने का फैसला किया. और उनका ये फैसला सही भी साबित हुआ.

भारत ने पहली बार हुए इस इवेंट को नौ विकेट से जीता.  बता दें कि मेंस इवेंट के फ़ाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा. पाकिस्तान ने लीग मैच में भारत को 18 रन से हराया था. और टीम इंडिया निश्चित तौर पर फ़ाइनल में इसका बदला लेना चाहेगी.

Advertisement

Advertisement

()