The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India won Champions Trophy Michael Vaughan Sachin Tendulkar Shoaib Akhtar reaction cricket legends

'भारत सफेद गेंद में सर्वश्रेष्ठ टीम... ' दुनिया ने माना भारत का लोहा, कौन क्या बोला?

Champions Trophy 2025: भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. पूरे टूर्नामेंट में भारत एक भी मैच नहीं हारा. भारत की जीत पर माइकल वॉन, सचिन तेंदुलकर, शोएब अख्तर समेत क्रिकेट की दुनिया के दिग्गजों ने क्या कुछ कहा, यहां पढ़िए.

Advertisement
India wins Champions Trophy
इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती. (X)
pic
मौ. जिशान
9 मार्च 2025 (अपडेटेड: 10 मार्च 2025, 09:48 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 251 रन बनाए. भारत को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उसने 6 विकेट खोकर 254 रन बनाकर हासिल कर लिया. इस शानदार जीत पर भारतीय टीम को दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं. क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए इसे बेस्ट टीम करार दिया है.

इंटरनेशनल क्रिकेट बिरादरी की बात करें तो कई महान क्रिेकेटर्स ने रोहित शर्मा एंड टीम की तारीफ की है. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर भारत की जीत पर खुशी जताई.

Embed

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक्स पर कहा, "कोई शक नहीं कि पिछले 10 सालों में भारत ICC टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन टीम बनकर उभरा है. भारत चैंपियंस ट्रॉफी डिजर्व करता है."

Embed

शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर भी निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि दुबई में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती, लेकिन वहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का कोई भी नुमाइंदा यानी प्रतिनिधि मौजूद नहीं था. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी हुई लेकिन PCB की तरफ से ट्रॉफी देने कोई नहीं आया.

Embed

इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टीम इंडिया को वाइट बॉल में बेस्ट टीम बताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “ईमानदारी से कहें तो भारत सफेद गेंद क्रिकेट में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है, जो काफी अंतर से आगे है. जीत की पूरी हकदार है.”

Embed

इससे पहले वॉन ने दुबई को भारत का नया होम वेन्यू करार दिया था. दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में हुई, लेकिन भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले. कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने आरोप लगाया था कि भारत को गैरजरूरी फायदा मिला है.

मशहूर क्रिकेट कोच मिकी ऑर्थर ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस चैंपियंस ट्रॉफी में इंडिया बेस्ट टीम है.

Embed

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने इंडिया की जीत पर मजेदार रिएक्शन दिया. एक पाकिस्तानी यूजर के पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए जाफर ने उन लोगों को जवाब दिया, जो यह दावा कर रहे थे कि दुबई में खेलने की वजह से भारत को फायदा मिला है.

Embed

इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान भी मैच के दौरान सोशल मीडिया पर जमे हुए थे. पूरे मैच के दौरान उन्होंने टीम की हौसला-अफजाई की.

Irfan Pathan X Post
इरफान के पोस्ट. (X)

भारत की जीत पर उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई थी. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा एक सच्चे लीडर हैं.

वीडियो: हार्दिक पंड्या, महिला क्रिकेट पर विश्व कप विनर आनंदिता किशोर ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()