भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मैच पर छाई नमी कोमोहम्मद शमी ने दूर कर दिया है. 144 रन पर जो साउथ अफ्रीका मात्र दो विकेट खोकरभारत पर लीड चढ़ाने में लगी थी. उसके एक-एक करके शमी ने तीन विकेट उखाड़ दिए. वो भीएक से एक धाकड़. एबी डिविलियर्स, डीन एल्गर और डि कॉक. 163 रन पर 5 विकेट हो गएथे साउथ अफ्रीका के. इस तरह मैच से बाहर होती दिख रही भारतीय टीम एक बार फिर वापसीकर चुकी है.डिविलियर्स को शमी ने मैच के 41वें ओवर में आउट किया. इन स्विंग और बाउंस खाती गेंदबल्ले का किनारा लेते हुए सीधा पार्थिव के हाथों में. 80 रन बनाए डिविलियर्स ने.इसके बाद 46वें ओवर में शमी ने विकेट पर जमे डीन एल्गर को वापस भेजा. एल्गर ने 61रन बनाए. और इन दो विकेटों को लेने के बाद शमी और बौरा गए थे. इसी दौरान उनका 48वांआ गया जोकि यादगार हो गया. सामने थे क्विंटन डि कॉक. पहली गेंद पर चौका. एज को छूकरस्लिप की तरफ से निकला. दूसरी गेंद पर चौका. वो भी कीपर और स्लिप के बीच से निकला.तीसरी गेंद पर चौका. वो भी एज से लगते हुए सेकंड स्लिप के बगल से निकला. माने शमीकी गेंदें डि कॉक झेल नहीं पा रहे थे. सूंघ नहीं पा रहे थे. इसकी पुष्टि शमी कीचौथी गेंद ने कर दी. एक और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए निकली और गईविकेटकीपर पार्थिव पटेल के ग्लव्स में. डि कॉक ने बनाए 12 रन. आड़ा-तिरछा बल्ले सेनिकले चौवों से बने 12. डि कॉक घुटनों पर आ चुके थे.शमी ने शानदार स्पेल डाला.मोहम्मद शमी इज बैक#41वां ओवर पहला विकेट #46वां ओवर चौथा विकेट #48वां ओवर पांचवा विकेटइस तरह शमी ने तो भारत को वापसी का मौका दे दिया है. बस उन्हें जरूरत है एक और साथकी. जो दूसरे छोर से भी विकेट निकाल सके. और नहीं साथ देगा भी तो जिस तरह शमी नेरफ्तार पकड़ी है. उससे लगता है कि वो खुद ही सबको एक-एक कर वापस लौटा देंगे. साउथअफ्रीका ने फिलहाल 201 रन की लीड चढ़ा दी है. भारत 250 के अंदर ही निपटा दे उनको तोबेहतर है. खैर निगाहें शमी और टीवी पर गड़ाए रखिए. और बोलते रहिए कमऑन शमी...कमऑनइंडिया...--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें-61 पर 4 विकेट थे, 64 पर पूरी टीम आउट हो गईगुस्साए विराट कोहली ने मैच रैफरी के कैबिन में जाकर क्या कहा है?हार्दिक पांड्या से कहना चाहता हूं- टोपा हो का बेजयपुर की गलियों से निकला ये जोरदार बॉलर सबको चौंका रहा हैसाउथ अफ्रीका में कोहली ने वो किया है, जो अब तक सिर्फ सचिन ने किया थाएबी डीविलियर्स ने एक बार फिर बता दिया कि वो क्यों सबके चहेते हैं!विराट कोहली ने अनुष्का को कोस रहे लोगों की बोलती बंद कर दीलल्लनटॉप वीडियो देखें-