आप कैच आउट हो जाइये, बोल्ड हो जाइये, एलबीडबल्यू हो जाइये. सब माफ है. मगर अपनासिर उठाकर स्टंप पर दे मारना और आउट हो जाना. हार्दिक पांड्या जिस तरह से रनआउटहुए, उसके लिए यही कहा जा सकता है. क्रिकेट में हर तरह से आउट होना जायज है, मगरहार्दिक ने जो किया वो एकदम अक्षम्य है. जब टीम को आपकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. देशआपपर नजरे गड़ाए बैठा था. तब आपने अपना विकेट थाली में सजा के साउथ अफ्रीका को देदिया. इससे बुरा क्या हो सकता है. ये भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े ब्लंडरों में सेएक है. इससे बड़ी मूर्खता नहीं हो सकती. अगर मैच हारे तो ये रनआउट इसमें एक बहुतबड़ा दोषी होगा. लाल अक्षरों में लिखा जाएगा.अब पछतावे का फायदा जब चिड़िया चुग गई खेत.बात 68वें ओवर की है. सब अच्छा खासा चल रहा था. कोहली की सेंचुरी हो चुकी थी.भारतीय बल्लियों उछल रहे थे. मगर फिर पांड्या ने सब गोड़ दिया. राबाडा की पहली गेंदपर शॉट खेला और दौड़ पड़े. कोहली ने अपने वही दिल्ली वाले लौंडे के अंदाज में बोला-अबे नहीं. तो पांड्या वापस लौटे. मगर ऐसे लौटे जैसे कोहली की शादी में दही बड़ालेने जा रहे हों. हौले-हौले. उधर फिलेंडर ने फुर्ती दिखाई और राजा बेटा की तरह थ्रोमारा. सीधा पड़ा स्टंप पर. हार्दिक भी दही बड़े लेकर पहुंच चुके थे. अपील हुई.मामला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा. और जब इसका रीप्ले देखा गया तो कसम से खून सूखगया. जब बॉल स्टंप पर पड़ी तब हार्दिक का बल्ला और पैर दोनों क्रीज के ऊपर थे. औरवो धर लिए गए. आउट. देखें वीडियो-वीडियो देखने के बाद यही लग रहा कि पांड्या मिल जाएं तो उनसे कह दें- टोपा हो काबे. मतलब इंटरनैशनल लेवल पर इस तरह की नादानी कोई कैसे कर सकता है. वो बी पांड्याजैसा आदमी, जिसकी गिनती टीम के बेस्ट एथलीट्स के तौर पर होती है. मगर इस रनआउट नेइस पर पानी फेर दिया. कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने इसकी तुरंत आलोचना की. कहा किकॉन्फिडेंस और एरोगेंस में यही कमी है. हर तरफ लोग इसकी खिंचाई कर रहे हैं और होनीभी चाहिए.सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मौज-Today Hardik Pandya proved he is more dumber than Alia Bhatt. #SAvINDpic.twitter.com/xcpjuHDKDA— Waѕiyullah Budye (@WasiyullahB) January 15, 2018"Casual. No not just casual, this is unforgivable" goes Sunny Gavaskar on air.Hardik Pandya on a stroll back into the crease, doesn't drag his bat back in.And a direct hit does the trick. South Africa have a gift. IND: 209/6 (67.1),trail by 126 runs. #SAvIND— Cricbuzz (@cricbuzz) January 15, 2018Early lesson for Hardik Pandya that this game will come to bite you back if youlet confidence become arrogance.— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) January 15, 2018Hardik Pandya's run out in slow motion camera ... Is that Rahul Gandhi?pic.twitter.com/2KejEZzyhW— Sarco Da Gama (@Sarcodagama) January 15, 2018Ravi Shastri & Hardik Pandya in the Dressing Room#SAvINDpic.twitter.com/Wd1GjGGrad— Hariharan Durairaj (@hari_durairaj) January 15, 2018ताज्जुब की बात ये है कि पांड्या के बाद आए अश्विन ने भी कुछ देर बाद ऐसी ही हरकतकी. पर तब थ्रो स्टंप पर नहीं लगा. कमेंटेटर्स की मानें तो एक दिन पहले मुरली विजयभी ऐसा कर चुके हैं. माने रन लेने के बाद क्रीज के पास सभी बल्ला नहीं छुआते हैं.ये हरकत इंटरनैशनल स्तर पर दोहराई जाना बताता है कि टीम का कोचिंग स्टाफ सीरियसनहीं है. रवी शास्त्री को चाहिए कि अपने प्लेयर्स को पहले ये रन लेने की बेसिकट्रेनिंग दे दें. देश बाद में सुधर जाएगा.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें-कोहली ने पंड्या के साथ वही किया, जो सचिन ने द्रविड़ के साथ किया थाऋषभ पंत पर माता आ गईं थीं, मार-मार के भूसा भर दिया हैअगले ‘तेंदुलकर’ ने बनाए 94 और भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटककर हरा दियाकोहली के साथ अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी अब क्या कर रहे हैं?क्या आपको पार्थिव पटेल की कटी हुई उंगली के बारे में पता है?देखिए पाकिस्तान का नया वसीम अकरम, जिसका नाम है अफरीदीवो 5 क्रिकेटर्स जिनके बच्चे भी क्रिकेट में नाम कमा रहे हैंलल्लनटॉप वीडियो देखें-