The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India vs South Africa 5th T20 Rahul Dravid talks about journey as Indian coach, Yuzi Chahal says what he changed about his bowling

राहुल द्रविड़ ने बताया क्यों बदले जा रहे हैं इतने कप्तान?

IPL2022 की किस चीज़ से प्रभावित हैं राहुल द्रविड़?

Advertisement
pic
19 जून 2022 (अपडेटेड: 19 जून 2022, 11:21 PM IST)
Rahul Dravid
राहुल द्रविड़ (Courtesy: Star Sports)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांचवा T20 मैच बारिश के चलते धुल गया. जिसकी वजह से दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया है. लेकिन इस मैच के शुरू होने से पहले ही स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए इंडियन टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने अपने टीम इंडिया के कोचिंग वाले सफर के बारे में बात की है. राहुल ने कहा कि इंडियन टीम का कोच रहना उनके लिए काफी रोमांचक और चैलेंजिंग रहा है. इसके साथ ही राहुल ने कई बार कप्तान बदलने वाली रणनीति पर भी बात की है. राहुल का मानना है कि इससे टीम मे कई लीडर्स निकल कर आगे आए हैं. 

राहुल द्रविड़ ने इस बातचीत में कहा, 

‘हेड कोच रहना चैलेंजिंग रहा है. पिछले आठ महीनों में टीम ने छह नए कप्तान देखे हैं. जब मैं कोच बना था, तब ऐसा करना मेरा प्लान नहीं था. लेकिन कोविड और जितने मैच हम खेल रहे हैं. उसे देखते हुए बहुत लोगों के साथ काम करने का मौका मिला है. ये सफर मज़ेदार रहा है. बहुत सारे लड़कों को लीड करने का मौका मिला है. इससे टीम में कई सारे नए लीडर्स उभर कर आए हैं. हमने बेहतर होने की कोशिश की है. बहुत सारे लोगों को ट्राई भी किया है.’

राहुल ने आगे कहा -

‘साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज़ कठीन थी. हमने T20 और वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया. ये टीम के कैरेक्टर को दर्शाता है. जो फास्ट बोलिंग टैलेंट हमें IPL के दौरान देखने को मिला, वो कमाल का है. कई युवा प्लेयर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला. कुछ ने अच्छा प्रदर्शन भी किया. ये इंडियन क्रिकेट के लिए अच्छे साइन्स हैं. आने वाले दिनों के लिए ये अच्छी खबर है.’

राहुल के कॉन्फिडेंस से प्लेयर्स को फायदा हुआ है. आवेश खान और दिनेश कार्तिक ने चौथे T20 के बाद द्रविड़ की तारिफ की थी. द्रविड़ के अलावा युजवेन्द्र चहल ने भी स्टार स्पोर्ट्स से बात की. चहल ने कहा -  

‘बहुत वक्त बाद चिन्नास्वामी पर खेलने को लेकर उत्साहित हूं. ग्राउंड छोटा है, इसलिए मैं अपनी लेंथ बदलता रहता हूं. यहां बैट्समैन चौके से ज्यादा छक्के मारना पसंद करते हैं. आप यहां अगर रन बचाने की कोशिश करेंगे, तो आपको ज्यादा रन गंवाने पडेंगे. मैं पहले दो मैच में थोड़ी तेज बोलिंग कर रहा था, इसलिए बॉल ज्यादा घूम नही रही थी. इसलिए मैंने पिछले दो मैच में सीम पोज़ीशन को बदला और लेंथ मे भी परिवर्तन किया. पिछले दो मैच जीतने के बाद हम कॉन्फिडेंट हैं.’

हालांकि बारिश के चलते चहल की इच्छा इस मुकाबले में पूरी नहीं हो सकी. पांचवें T20 में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और बोलिंग चुनी थी. 3.3 ओवर में इंडिया ने दो विकेट खोकर 28 रन बनाए थे. इसके बाद बारिश ने मैच पूरी तरह से धो दिया. आखिर में दोनों टीम्स ने सीरीज में दो-दो मैच जीतकर ट्रॉफी शेयर कर ली.

 

Advertisement

Advertisement

()