भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 11 जनवरी से तीन मैच की टेस्ट सीरीज़ का तीसरा औरआखिरी टेस्ट शुरू होने वाला है. कोच राहुल द्रविड़ के बर्थडे वाले दिन शुरू हो रहाये टेस्ट केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीमके लिए केपटाउन में होने वाला सीरीज़ का आखिरी टेस्ट मैच बेहद अहम है. क्योंकिभारतीय क्रिकेट टीम 29 साल के क्रिकेट इतिहास कभी भी साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज़नहीं जीत पाई है. 2021-2022 में भारतीय टीम सीरीज़ में 1-1 की बराबरी पर है और उसकेपास ये मौका आया है कि इस सीरीज़ को जीतकर लौटे. इस आर्टिकल में हम आपको भारत-साउथअफ्रीका केपटाउन टेस्ट से पहले उठ रहे अहम सवालों के जवाब देंगे. इन सवालोंमें सिराज की जगह किस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका? केपटाउन का मौसम क्या कहताहै? केपटाउन में टीम इंडिया ने अब तक कैसे प्रदर्शन किया है? जैसे सवाल शामिलहोंगे. चलिए शुरुआत करते हैं. # Siraj Replacement कप्तान विराट कोहली ने मैच सेपहले ही साफ कर दिया है कि मोहम्मद सिराज पूरी तरह फिट नहीं हैं. और वो सीरीज़ केआखिरी टेस्ट में नहीं खेलेंगे. लेकिन सिराज की जगह कौन? ये सबसे बड़ा सवाल है. उमेशयादव और ईशांत शर्मा दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनमें से किसी एक को सिराज की जगहप्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. ईशांत को केपटाउन टेस्ट में खेलने का बड़ादावेदार माना जा रहा है. भले ही ईशांत की फॉर्म उनके साथ ना हो लेकिन उनके पास साउथअफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव है. ईशांत ने साउथ अफ्रीका में 15टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं बात अगर उमेशयादव की करें तो उनके पास साउथ अफ्रीका में एक भी टेस्ट खेलने का अनुभव नहीं है. #Capetown Weather मौसम विभाग के मुताबिक केपटाउन में 11 जनवरी, यानी पहले दिन बारिशकी संभावना है. इसके बाद मैच के दूसरे और तीसरे दिन यानी 12 और 13 जनवरी को क्रिकेटफैंस को एकदम शानदार मौसम मिलेगा. इन दो दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है.हालांकि 14 और 15 जनवरी बारिश के आसार बन रहे हैं. लेकिन वो भी बहुत ज़्यादा चिंताबढ़ाने वाले नहीं है. इस तरह हम कह सकते हैं मैच के पहले दिन को छोड़कर बाकी चारोंदिन मौसम साफ रहेगा. लेकिन ये फाइनल अपडेट नहीं है, मौसम वक्त के साथ बदल भी सकताहै. # India in Capetown बारिश, प्लेइंग इलेवन से तो निपट लेंगे. लेकिन अब अब बातकर लेते हैं सबसे ज़रूरी चीज़ की. यानि केपटाउन में भारतीय टीम के रिकॉर्ड की. इसरिकॉर्ड को खोलकर देखेंगे तो ये डराने वाला है. साल1993 से 2018 तक की बात करें तोभारत ने इस मैदान पर कुल पांच टेस्ट मैच खेले हैं. टीम इंडिया 1993 में मोहम्मदअज़हरुद्दीन की कप्तानी में, 1997 में सचिन तेंडुलकर की कप्तानी में, 2007 मेंराहुल द्रविड़ की कप्तानी में, 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में और 2018 मेंविराट कोहली की कप्तानी में केपटाउन में खेलने गई है. लेकिन किसी भी कप्तान ने यहांहमें टेस्ट नहीं जिताया. अज़हर और धोनी की कप्तानी में टीम ने इस मैदान पर ड्रॉखेला है. बाकी सभी कप्तानों के अंडर हमें हार मिली है. इस बार भारतीय टीम इसरिकॉर्ड को बदलना चाहेगी. यानि केपटाउन में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी. अगर भारतकेपटाउन फतेह करने में कामयाब रहा तो साउथ अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज़ जीत काखाता भी खुल जाएगा.