वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान एक ही पूल में, हाई-वोल्टेज क्लैश क्रिकेट में नहीं इस खेल में होगी
भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीमों ने आखिरी बार साल 2024 में मैच खेला था. ये मैच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में खेला गया था.
.webp?width=210)
भारत और पाकिस्तान एक बार फिर खेल के मैदान में दिखेंगे. इस बार मैदान क्रिकेट का नहीं, हॉकी टर्फ होगी. 17 मार्च को FIH ने पुरुष वर्ल्ड कप (FIH World Cup) के लिए ड्रॉ का ऐलान किया. ये वर्ल्ड कप अगस्त में खेला जाना है. भारत को ग्रुप D में रखा गया है. इस ग्रुप में पाकिस्तान भी है. इसका मतलब है कि दोनों टीमों का कम से कम एक मुकाबला तो खेला जाएगा. पुरुषों के साथ-साथ महिला वर्ल्ड कप के लिए भी ड्रॉ का ऐलान कर दिया गया है.
2 साल बाद भारत-पाकिस्तान का सामनावर्ल्ड कप के लिए कुल 16 टीमों ने क्वालीफाई किया है. इन टीमों को चार-चार टीमों के चार पूलों में बांटा गया है. पूल राउंड के बाद, हर पूल से टॉप दो टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी, जहां आठ टीमों को फिर से दो पूलों में बांटा जाएगा. दूसरे राउंड में हर पूल से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. पुरुष और महिला वर्ल्ड कप एक साथ और एक ही फॉर्मेट में खेले जाएंगे.
भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीमों ने आखिरी बार साल 2024 में मैच खेला था. ये मैच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में खेला गया था. भारत ने ये मुकाबला 2-1 से अपने नाम किया था. 2025 में भारत में हुए एशिया कप में दोनों टीमों का मुकाबला होना था. लेकिन पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था.
हेड टू हेड रिकॉर्डदोनों टीमों के बीच अब तक 181 मैच हो चुके हैं. इसमें पाकिस्तान का 82 मैच जीते हैं, जबकि भारत ने 67 जीते हैं. 32 मैच ड्रॉ रहे हैं. हालांकि, भारतीय हॉकी टीम का हालिया फॉर्म ज्यादा अच्छा रहा है, पर ओवरऑल मैचों में पाकिस्तान अभी भी आगे है.
विश्व कप में भारत का पलड़ा थोड़ा भारी है. अब तक पांच मैचों में भारत ने तीन मैच जीते हैं. भारतीय टीम अब तक एक ही बार वर्ल्ड कप का खिताब जीत पाई है. वहीं पाकिस्तान ने तीन बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया है.
यह भी पढ़ें- 'भारत से बात करो और फिर... ', अस्पताल पर पाकिस्तानी अटैक के बाद अफगान क्रिकेटर का मैसेज
महिलाओं के पूल
- पूल A (नीदरलैंड्स में): नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, चिली, जापान
- पूल B (बेल्जियम में): अर्जेंटीना, जर्मनी, अमेरिका, स्कॉटलैंड
- पूल C (बेल्जियम में): बेल्जियम, स्पेन, न्यूजीलैंड, आयरलैंड
- पूल D (नीदरलैंड्स में): चीन, इंग्लैंड, भारत, साउथ अफ्रीका
पुरुषों के पूल
- पूल A (नीदरलैंड्स में): नीदरलैंड्स, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान
- पूल B (बेल्जियम में): बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया
- पूल C (बेल्जियम में): ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, साउथ अफ्रीका
- पूल D (नीदरलैंड्स में): इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, वेल्स
वीडियो: ट्रंप ने टैरिफ पर कौन सा नया दांव खेल दिया?

.webp?width=60)

