The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • india vs pakistan match t20 world cup pak team crushing defeat social media troll

'इससे अच्छा बॉयकॉट ही कर लेते', हार पर ट्रोल हुआ पाकिस्तान, लोगों ने जमकर लिए मजे

India vs Pakistan T20 world cup: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर 8 में जगह बना ली है. हालांकि ये मैच उतना रोमांचक नहीं रहा जितना सोचा जा रहा था. मैच ख़त्म हुआ तो पाकिस्तान की हार पर खूब मीम बने.

Advertisement
pakistan team social media troll
पाकिस्तान को भारत से मिली करारी हार. (तस्वीर- आजतक)
pic
शुभम कुमार
16 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 16 फ़रवरी 2026, 03:59 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत बनाम पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप मैच. दोनों तरफ से जोश, उम्मीद और उत्सुकता से भरा दिन. दोस्तों की महफिल और पॉपकॉर्न के साथ रोमांचक मैच का पूरा माहौल सेट. लगा कि इतने ना-नुकुर के बाद खेल रही पाकिस्तान की टीम से मुकाबला कुछ रोमांचक होगा. पहली पारी तक तो रोमांच बना रहा. लेकिन पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी के दौरान पूरा रोमांच चार ओवर में ही खत्म. वहां के फैंस निराश होने लगे. पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों के विकेट भर-भराकर गिरने लगे और धीरे-धीरे पाकिस्तानी फैंस के मन में उम्मीद का दिया भी बुझने लगा. मात्र 18 ओवर में 114 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई.  

निराश मन से जब पाकिस्तान के फैंस ने सोशल मीडिया खोला तो वहां मीम की बाढ़ आई हुई थी. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान ट्रेंड करने लगा. इतनी करारी हार मिली कि भारत की जीत से ज़्यादा चर्चे पाकिस्तान की हार के होने लगे. कुछ मीम तो ऐसे हैं जिन्हें देखकर आप हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे. एक झलक देखिए…

पाकिस्तान ने इससे पहले भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया था. अब यही उनके गले की फांस बन गया है. एक यूजर ने लिख भी दिया कि इससे अच्छा तो बॉयकॉट कर लेते. 

Embed

बाबर आज़म के हाल पर भी कई मीम बने. एक मीम में वो कह रहे हैं- ‘अभी हम डिस्प्लैशन में हैं.’ यानी डिप्रेशन में हैं. 

Embed

पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों के भारतीय गेंदबाजों ने छक्के छुड़ा दिए. पाकिस्तान की पूरी टीम 114 पर ही सिमट गई. पलक झपकते ही बल्लेबाज़ मैदान छोड़कर चले जा रहे थे. इस पर मीम बनाने वालों को ये सूझा. 

Embed

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इस बड़े मुकाबले में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. उन्होंने सिर्फ 5 रन बनाए. 7 गेंदें खेलने के बाद उनका स्ट्राइक रेट 71.43 रहा. पॉवरप्ले के अंदर ही कुल स्कोर 34 रनों पर 4 विकेट था, तभी अक्षर पटेल ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. इसी पर मीम बनाने वालों ने बाबर आजम के 'धुरंधर अवतार' का मीम भी वायरल कर दिया.

Embed

पाकिस्तानी फैन खुद ही अपनी हार का जश्न मनाते हुए दिखे. एक पत्रकार ने कहा 'हमें तो आदत है हार की.'

Embed

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान 176 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरा था. लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उसकी बल्लेबाजी टिक नहीं सकी. पाकिस्तान को हराकर भारत की टीम, इस वर्ल्ड कप के सुपर 8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. मैच के दौरान आपको किस मीम की याद आई? कमेंट में ज़रूर बताएं. 

वीडियो: भारत बनाम पाकिस्तान मैच में पाकिस्तानी टीम ने धोखे से टॉस जीता?

Advertisement

Advertisement

()