हर्षल पटेल. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज़. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 मैच मेंहर्षल को डेब्यू करने का मौका मिला. और अपने पहले ही मैच में इस गेंदबाज़ ने दिलजीत लिया. लाजवाब गेंदबाज़ी की. चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट हासिल किये. औरप्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाज़े गए. हर्षल पटेल की गेंदबाजी से खुद कप्तानरोहित शर्मा काफी इम्प्रेस हुए. और मैच के बाद तो उन्होंने तारीफों के पुल बांधदिए. हर्षल की गेंदबाजी पर रोहित शर्मा ने कहा, 'हर्षल ने समय के साथ हमेशा अच्छाप्रदर्शन किया है. वह काफी स्किलफुल गेंदबाज़ हैं. इस परिस्थिति में भी हर्षल पटेलने स्लोअर गेंदों को शानदार तरीके से इस्तेमाल किया.' बता दें कि रांची में भारत औरन्यूज़ीलैंड ( India vs New Zealand) के बीच दूसरा T20 मैच खेला गया. इस मैच में टीमके खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. टॉस जीता कप्तान रोहित शर्मा ने और पहलेगेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यूज़ीलैंड ने शुरुआत अच्छी की. पहले विकेट के लिएमार्टिन गप्टिल और डेरिल मिचेल ने 48 रन जोड़े. गप्टिल 15 गेंदों में 31 रन बनाकरआउट हुए. जबकि मिचेल ने भी इतने ही रन का योगदान दिया. किसी तरह मेहमान टीम ने 20ओवर में 153 रन जोड़े. और भारत को जीत के लिए 154 रन का टार्गेट मिला. हर्षल ने सबसेज्यादा दो विकेट. भुवी, दीपक चाहर, अक्षर पटेल और अश्विन ने एक-एक विकेट अपने नामकिये.WHAT. A. WIN! 👏 👏#TeamIndia secure a 7⃣-wicket victory in the 2nd T20I againstNew Zealand & take an unassailable lead in the series. 👍 👍 #INDvNZ @PaytmScorecard ▶️ https://t.co/9m3WflcL1Y pic.twitter.com/ttqjgFE6mP — BCCI (@BCCI)November 19, 2021 #KLRahul-Rohit Sharma लक्ष्य का पीछा करने उतरी सलामी जोड़ीरोहित शर्मा और केएल राहुल ने धुआंधार बल्लेबाजी की. पहले विकेट के लिए दोनोंबल्लेबाजों ने 117 रन जोड़े. केएल राहुल ने 49 गेंदों में 65 रन की पारी खेली. इसदौरान उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए. जबकि रोहित शर्मा ने एक चौके और पांचछक्कों की मदद से 36 गेंदों में 55 रन ठोके. बाद में ऋषभ पंत ने लगातार दो छक्केलगाकर टीम को मैच जिता दिया. और इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने T20 सीरीज भी जीतली. ऐसे में जब मैच के बाद रोहित से पूछा गया कि क्या वह आखिरी T20 मैच में बेंचस्ट्रेंथ को आजमाएंगे? तो इस पर रोहित ने कहा, 'बेंच स्ट्रेंथ की क्वालिटी शानदारहै. जब भी मौका मिलता है, खिलाड़ी निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं. इसलिए मेरेलिए ज्यादा महत्वपूर्ण है कि उन्हें आजादी दूं. बाकी बाहरी चीजों का वे लोग खुदध्यान रख लेंगे. ये युवा टीम है. और लड़कों ने ज्यादा मैच नहीं खेले हैं. इसलिएमहत्वपूर्ण ये है कि उन्हें मिडल में वक्त बिताने का मौका मिले. अगले मैच में बदलावके बारे में सोचना, ये थोड़ी जल्दबाजी होगी. जो भी टीम के लिए सही होगा वो हमकरेंगे. ज़रूरत है कि जो लड़के खेल रहे हैं, उनका ध्यान रखूं. इन्हें भी ज्यादा मौकेनहीं मिले हैं. और जो लोग बेंच पर बैठे हैं. उनका भी टाइम आएगा. आगे कई T20 मैच औरखेलने हैं.' बता दें कि युजवेंद्र चहल, आवेश खान, ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ ऐसेचार खिलाड़ी बचे हैं. जिन्हें इस सीरीज में मौके नहीं मिले हैं. ऐसे में रोहित नेसाफ़ कर दिया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. सभी को बराबर मौके मिलेंगे. भारतऔर न्यूज़ीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी T20 मैच कोलकाता के इडेन गार्डन में खेलाजाएगा. देखने वाली बात ये होगी कि टीम इंडिया न्यूज़ीलैंड का 3-0 से सूपड़ा साफ़ करपाती है या नहीं?