The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India vs New Zealand 1st T20I : Team India Holds the record for successfully chasing 200+ in T20I

T20I में 200 से ज्यादा का स्कोर चेज करने में भारत का रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे आप

दूसरी पारी में 200 से ज्यादा रन बनाने में भारत से बहुत पीछे हैं बाकी टीमें.

Advertisement
pic
24 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 24 जनवरी 2020, 12:13 PM IST)
Img The Lallantop
New Zealand के खिलाफ जश्न मनाते Shreyas Iyer और Manish Pandey
Quick AI Highlights
Click here to view more
टीम इंडिया. विराट कोहली की इस टीम के आगे आजकल कोई टीम नहीं टिक पा रही. इस वक्त टीम न्यूज़ीलैंड के टूर पर है. सीरीज का पहला T20I मैच ऑकलैंड में खत्म हुआ. भारत ने इसे बेहद आसानी के साथ जीत लिया. इस जीत के दौरान टीम ने अपने एक बड़े रिकॉर्ड में सुधार भी कर लिया, यह रिकॉर्ड है दूसरी पारी में सबसे ज्यादा बाद 200+स्कोर करना. इससे पहले भारत ने टॉस जीता और मेज़बानों को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. कोलिन मनरो और मार्टिन गप्टिल ने कीवी टीम को बेहतरीन शुरुआत दी. ओपनर्स के बाद कैप्टन केन विलियमसन और रॉस टेलर ने भी भारतीय गेंदबाजों को कूटा. टीम ने पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट खोकर 203 रन बना डाले. जसप्रीत बुमराह को छोड़कर हर भारतीय गेंदबाज पिटा. बुमराह ने 7.75 की इकॉनमी से रन दिए. बाकी के दो पेसर, मोहम्मद शामी और शार्दुल ठाकुर ने 13.25 और 14.66 की इकॉनमी से रन दिए. जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रोहित शर्मा सिर्फ 7 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में आउट हो गए. इसके बाद विराट कोहली और राहुल ने दूसरे विकेट के लिए 99 रन की पार्टनरशिप की. राहुल और कोहली जल्दी-जल्दी आउट हो गए. फिर शिवम दुबे भी लौट गए. 13.2 ओवर में 142 पर भारत चार विकेट खो चुका था. इसके बाद श्रेयस अय्यर और मनीष पांडेय ने नॉटआउट 62 रन की पार्टनरशिप की. भारत ने यह मैच छह विकेट से जीत लिया.

# कमाल की टीम इंडिया

यह T20I इतिहास में चौथी बार था, जब भारत ने 200 से ज्यादा रन चेज किए हों. यह एक रिकॉर्ड है. किसी भी टीम ने T20I में भारत से ज्यादा बार 200 रन नहीं चेज किए हैं. दूसरे नंबर पर मौजूद साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने दो-दो बार यह कारनामा किया है. इस मैच में टीम इंडिया ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है. T20I के इतिहास में दूसरी पारी खेलते हुए किसी भी टीम ने भारत से ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन नहीं बनाए हैं. भारत ने कुल 8 बार दूसरी पारी में 200 या उससे ज्यादा स्कोर किए हैं. दूसरे नंबर पर मौजूद इंग्लैंड ने चार, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए 200 से ज्यादा रन बनाए हैं.
वनडे रैंकिंग में टॉप पर विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और दूसरे नंबर पर रोहित हैं!

Advertisement

Advertisement

()