न्यूज़ीलैंड को हराने के बाद टीम की जगह कोहली ने यह किसको श्रेय दे दिया?
सीरीज के पहले T20I में इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को हराया.
Advertisement

New Zealand के खिलाफ Auckland में बैटिंग करते Virat Kohli
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हार के बाद फैंस को धन्यवाद दिया है. ऑकलैंड के ईडन पार्क में हुए इस मुकाबले को भारत ने छह विकेट से जीता. पहले बैटिंग करते हुए न्यूज़ीलैंड ने पांच विकेट खोकर 203 रन बनाए. भारत ने 19 ओवर में सिर्फ चार विकेट खोकर 204 रन बना लिए.
यह T20I में चौथी बार था जब भारत ने 200 से ज्यादा रन चेज किए हों. यह एक रिकॉर्ड है. दूसरे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया ने दो बार यह कारनामा किया है. मैच के बाद कोहली ने कहा,
वनडे रैंकिंग में टॉप पर विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और दूसरे नंबर पर रोहित हैं!
'दो दिन पहले यहां आना और फिर ऐसा गेम खेलना, यह शानदार था. ऐसा लगा कि 80 प्रतिशत सपोर्ट हमारे लिए था और लोग हमारे ठीक पीछे खड़े थे. 200 से ज्यादा चेज करते हुए आपको ऐसे सपोर्ट की जरूरत होती ही है.'भारतीय टीम के लिए इस चेज की शुरुआत KL राहुल ने की. उन्होंने सिर्फ 27 बॉल्स पर 56 रन कूट डाले. राहुल ने कप्तान कोहली के साथ 99 रन की पार्टनरशिप भी की. कोहली 32 बॉल्स पर 45 रन बनाकर आउट हुए. इन दोनों के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने कमाल की मैच्यॉरिटी दिखाई और मैच फिनिश किया. वह 29 बॉल्स में 58 रन बनाकर नाबाद लौटे.
टीम इंडिया इसी मंगलवार को न्यूज़ीलैंड पहुंची है. कोहली ने मैच से पहले कहा था कि टीम इंडिया के शेड्यूल का ध्यान रखा जाना चाहिए. लेकिन मैच के बाद उन्होंने कहा कि वह कोई बहाना नहीं बनाना चाहते. कोहली ने कहा,It’s in the bag! 👏👏@ShreyasIyer15's 5⃣8⃣*, @klrahul11's 5⃣6⃣ and @imVkohli's 4⃣5⃣ take #TeamIndia home. #NZvIND pic.twitter.com/B0nqmWiqMr
— BCCI (@BCCI) January 24, 2020
'हमने टीम में जेटलैग (लंबी हवाई यात्रा से होने वाली थकान) के बारे में कोई बात नहीं की. हम कोई बहाना नहीं चाहते थे. हमने बस उस चीज पर फोकस किया जिसकी हमें जीतने के लिए जरूरत थी. हम खेलने पर ध्यान दे रहे थे. हमने पिछले एक साल में T20I में अच्छा किया है.'सीरीज का दूसरा मैच 26 जनवरी, रविवार को ऑकलैंड में ही खेला जाएगा.
वनडे रैंकिंग में टॉप पर विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और दूसरे नंबर पर रोहित हैं!

