न्यूज़ीलैंड की टीम इंडिया आ चुकी है. भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच की तीन T20Iमैचों की सीरीज का पहला मैच भारत जी भी चुका है. और इस जीत के बाद से ही लोगों नेजयपुर की सेहत को लेकर चिंता जाहिर करनी शुरू कर दी है. दरअसल जयपुर में हुए इस मैचके दौरान काफी संख्या में फ़ैन्स और सुरक्षाकर्मी बिना मास्क के दिखे. कोरोना वायरसकी सेकेंड वेव के बाद यह देश में हुआ पहला इंटरनेशनल मैच था. और सीरीज के इस पहलेमैच के लिए क्राउड पर किसी तरह की रोक नहीं थी. हालांकि यहां आने के लिए लोगों केपास वैक्सिनेशन का प्रूफ या फिर नेगेटिव RT-PCR रिपोर्ट का होना अनिवार्य था.राजस्थान क्रिकेट असोसिएशन को उम्मीद थी कि मैच के लिए स्टेडियम पूरी तरह भरारहेगा. लेकिन मैच की शुरुआत से आधे घंटे पहले तक 25000 दर्शक क्षमता वाले इसस्टेडियम की आधी सीटें भी नहीं भरी थीं. # Covid Protocols? पीटीआई के मुताबिक इसदौरान स्टेडियम के बाहर जुटे फ़ैन्स लगभग आठ साल के बाद शहर में लौटे इंटरनेशनलक्रिकेट को लेकर उत्साहित थे. लेकिन उनमें से आधे से ज्यादा ने मास्क नहीं पहन रखाथा. इस दौरान वहां ड्यूटी कर रहे बहुत सारे पुलिसवालों ने भी मास्क नहीं लगा रखाथा. पीटीआई ने इस दौरान कई लोगों से बात की. ऐसे ही बिना मास्क बैठे एक दर्शक नेबताया कि एंट्री पर उनका वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट भी नहीं चेक हुआ है. बता दें किमहामारी के दौरान यह पहली बार है जब दर्शकों की क्षमता पर कोई रोक नहीं थी. इससेपहले जब भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली गई थी, तब कुल क्षमता के आधेदर्शकों को ही मैदान में आने दिया गया था. और फिर बढ़ते केसों के चलते वनडे मैचबिना दर्शकों के खेले गए थे.रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने न्यूज़ीलैंड को जयपुर में पांच विकेट से हरादिया. यह पहली बार था जब भारत की धरती पर इंडिया वर्सेज न्यूज़ीलैंड T20I मैच मेंबाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती #RohitSharma #INDvsNZ https://t.co/Qhadi6pexR— Lallantop Sports (@LallantopSports) November 18, 2021 पीटीआई की इस रिपोर्ट कोदेखते हुए जयपुर और बाकी राजस्थान के लिए चिंता होना स्वाभाविक है. बड़े-बड़ेस्पोर्ट्स इवेंट्स पहले भी कोरोना के फैलने में बड़ा रोल प्ले कर चुके हैं. फिरचाहे वो इंटरनेशनल फुटबॉल मैच हों या फिर चैंपियंस लीग जैसे क्लब लेवल केटूर्नामेंट जिनमें अलग-अलग देशों की फुटबॉल टीमें खेलती हैं. गेम ज़ीरो ने स्पेन औरइटली में जो आतंक मचाया था उसे अभी हम भूले नहीं हैं. ऐसे में जयपुर मेंहुए इंडिया-न्यूज़ीलैंड मैच के दौरान नियमों के पालन में दिखी ऐसी उदासीनता बेहदखतरनाक बात है. BCCI और राजस्थान क्रिकेट असोसिएशन को इसका ध्यान रखना चाहिए था.लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया. और अब सिर्फ इस बात की प्रार्थना की जा सकती हैकि ये मैच हमारा गेम ज़ीरो ना साबित हो.