भारतीय टीम अभी इंग्लैंड दौरे पर है. 1 जुलाई से होने वाले टेस्ट मैच से पहलेभारतीय टीम जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है. फिलहाल टीम इंडिया लेस्टर के खिलाफचार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेल रही है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ीलेस्टर की तरफ से खेल रहे हैं. ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, चेतेश्वर पुजारा औरप्रसिद्ध कृष्णा इस मैच में भारतीय टीम के खिलाफ उतरे हैं. मैच के पहले दिन श्रेयसअय्यर बिना खाता खोले आउट हो गए. और उनको आउट करवाने में टीम के साथी खिलाड़ी औरपूर्व कप्तान विराट कोहली का हाथ रहा.कोहली ने दी कृष्णा को टिप्ससोशल मीडिया पर मैच के पहले दिन का एक वीडियो खूब धूम मचा रहा है. इसमें देखा जासकता है कि श्रेयस अय्यर और विराट कोहली क्रीज पर हैं. जबकि लेस्टर के लिए प्रसिद्धकृष्णा गेंदबाज़ी कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि 19वें ओवर की समाप्तिपर कोहली कृष्णा को कुछ सलाह दे रहे थे.pic.twitter.com/I16x60mas8— Guess Karo (@KuchNahiUkhada) June 23, 2022उनकी इस सलाह के बाद जब कृष्णा 20वें ओवर में गेंदबाजी करने लौटे, तो उन्होंनेश्रेयस अय्यर को चलता कर दिया. कृष्णा ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर श्रेयस अय्यरको ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया. अय्यर 11 गेंदों का सामना कर बिना खाता खोलेपविलियन लौटे.☝️ | Iyer (0) c Pant, b Krishna.A wicket made in India as @prasidh43 gets his @BCCI caught behind. 🧤Jadeja joins @imVkohli. Watch them bat 👇🇮🇳 IND 55/4𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐒𝐓𝐑𝐄𝐀𝐌: https://t.co/adbXpw0FcA 👈🦊 #IndiaTourMatch | #LEIvIND pic.twitter.com/HAfO78WJ4t— Leicestershire Foxes 🏏 (@leicsccc) June 23, 2022राजस्थान रॉयल्स ने किया ट्वीटप्रसिद्ध कृष्णा की इस शानदार गेंदबाज़ी को देखकर IPL टीम राजस्थान रॉयल्स ने भीट्वीट किया. कृष्णा इस सीज़न राजस्थान की टीम का ही हिस्सा थे. राजस्थान रॉयल्स नेट्वीट कर लिखा,‘प्रसिद्ध लेस्टर के लिए खेल रहे हैं. कोहली से टिप्स लेकर उन्होंने श्रेयस अय्यरको अगली ही बॉल पर आउट कर दिया.’Prasidh, playing for @leicsccc, gets tips from Virat Kohli in the middle of thewarm-up game. Dismisses Shreyas Iyer next ball.👌#LEIvINDpic.twitter.com/jhS2viMkLF— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) June 23, 2022मैच में क्या हुआ?मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. बारिश और खराबमौसम के कारण पहले दिन 60.2 ओवर का ही खेल हो पाया. भारतीय टीम ने पहले दिन आठविकेट खोकर 246 रन बना लिए थे. इंडिया के लिए ओपन करते हुए रोहित शर्मा और शुभमनगिल ने 35 रन जोड़े. गिल 21 रन बनाकर विल डेविस की गेंद पर आउट हुए. इनके बाद नंबरतीन पर हनुमा विहारी उतरे. हनुमा और रोहित के बीच छोटी साझेदारी हुई. दोनों ने टीमके स्कोर को पचास तक पहुंचाया. लेकिन इस साझेदारी के बढ़ने से पहले ही रोहित शर्माको रोमन वॉकर ने अपना शिकार बना लिया.रोहित के बाद हनुमा तीन रन, श्रेयस अय्यर शून्य और रविंद्र जडेजा 13 रन बनाकर आउटहो गए. टीम ने महज 81 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए. यहां से विराट कोहली औरश्रीकर भरत ने 57 रन की साझेदारी की. कोहली 33 रन बनाकर वॉकर की गेंद पर आउट हुए.जिसके बाद शार्दुल भी छह रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद भरत ने पहले उमेश यादवऔर फिर मोहम्मद शमी के साथ अच्छी साझेदारी की. खेल खत्म होने तक भरत 70 और शमी 18रन बनाकर नाबाद थे.