"मेरे फेवरिट जर्नलिस्ट कहां हैं?", जीत के बाद शुभमन गिल का मज़ाकिया बदला
एक अंग्रेज़ी पत्रकार ने Edgbaston Test में भारत के कथित निराशाजनक इतिहास की याद दिलाई थी. लेकिन इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद जब गिल मीडिया से मुख़ातिब हुए तो वह अपने 'पसंदीदा' पत्रकार को खोजते हुए दिखे.

“मेरे फेवरिट जर्नलिस्ट कहां हैं…” बर्मिंघम में इतिहास रचने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मज़ाकिया अंदाज़ में यह टिप्पणी कर डाली. वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार को खोज रहे थे. उस पत्रकार ने मैच से पहले उनसे बर्मिंघम में एक भी मैच न जीत पाने के रिकॉर्ड का ज़िक्र किया था. इतिहास रचने के बाद जब गिल वापस प्रेस कॉन्फ्रेंस करने लौटे तो उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज़ में यह पूछ डाला.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अंग्रेज़ी पत्रकार ने एजबेस्टन में भारत के कथित निराशाजनक इतिहास की याद दिलाई थी. दरअसल भारतीय टीम इससे पहले यहां एक भी मैच नहीं जीती थी. इंग्लैंड के ख़िलाफ सीरीज़ का दूसरा टेस्ट जीतने और इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद गिल मीडिया से बात करने पहुंचे. इस दौरान एक अन्य पत्रकार ने अंग्रेज़ी पत्रकार की इस बात का ज़िक्र करते हुए गिल से इस पर टिप्पणी करने को कहा. इस पर गिल ने कहा,
गिल के इस कॉमेंट पर पूरा कमरा हंसी से गूंज उठा. खिलाड़ियों और मीडिया ने इस मज़ाकिया तंज़ की सराहना की. दूसरी तरफ, गिल ने इस सवाल का जवाब भी दिया. उन्होंने कहा,
बुमराह के न होने पर गिल ने क्या कहाबुमराह की ग़ैर-मौजूदगी के बावजूद भारतीय गेंदबाज़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया. आकाशदीप और मोहम्मद सिराज सपाट इंग्लिश पिचों पर बेहतरीन तेज़ गेंदबाज़ी की. गिल ने दोनों की तारीफ़ करते हुए कहा,
टीम के कप्तान ने माना कि कप्तान के रूप में उन्हें उदाहरण पेश करना चाहिए. गिल ने कहा,
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा. मैच 10 जुलाई से शुरू होगा. गिल ने बताया कि जसप्रीत बुमराह, जो दूसरे टेस्ट में आराम कर रहे थे, तीसरे टेस्ट में खेलेंगे.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में जो धमाल किया है, दूसरा कोई ना कर सका!

.webp?width=60)

