T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी जारी रही रोहित शर्मा की 'कंसिस्टेंसी'
जॉर्डन की गेंद पर आउट हुए रोहित.

रोहित शर्मा (Rohit sharma). इंडियन टीम के कैप्टन. रोहित की खराब फॉर्म T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भी जारी रही. इंग्लैंड के खिलाफ़ रोहित कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और महज़ 27 रन की पारी खेलकर वापस पविलियन लौट गए. उन्हें क्रिस जॉर्डन ने सैम करन के हाथों कैच आउट कराया.
रोहित ने अपनी पारी में 28 गेंदों का सामना किया. जिसमें चार चौके भी शामिल रहे. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का फैसला किया था. मुकाबले में इंडियन टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही. और टीम को नौ रन के स्कोर पर ही पहला झटका लगा. अपनी फॉर्म और स्लो बैटिंग को लेकर लगातार आलोचकों का शिकार रहे, केएल राहुल महज़ पांच रन बनाकर चलते बने.
उन्हें क्रिस वोक्स ने जॉस बटलर के हाथों कैच कराया. इसके बाद रोहित और विराट कोहली ने संभलकर खेलना शुरू किया. दोनों ने मिलकर 7.1 ओवर में 47 रन की साझेदारी. ऐसा लगने लगा था कि आज रोहित बड़ी पारी खेलेंगे, तभी उन्होंने बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में गेंद को हवा में उछाल दिया और अपना विकेट खो दिया. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम का सामना 13 नवंबर को पाकिस्तान से होगा.
जिन्होंने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ धमाकेदार जीत हासिल की. सुपर-12 में भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम अपना बोरिया-बिस्तर लगभग समेट चुकी थी. लेकिन साउथ अफ्रीका के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने चमत्कारिक तरीके से अंतिम-4 में जगह पक्की कर ली. और फिर सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने एक चैंपियन टीम की तरह खेल दिखाया और खिताब जीतने की दहलीज पर पहुंच गई है.
# PAKvsNZ मैच में क्या हुआ?न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. टीम ने पहले बैटिंग करते हुए चार विकेट खोकर 152 रन बनाए. कीवी टीम के लिए डैरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए. जबकि विलियमसन ने 46 रन की पारी खेली. वहीं नीशम 16 रन बनाकर नाबाद रहे. पाकिस्तान की तरफ से शाहीन ने सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल किए.
जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान को मोहम्मद रिज़वान और बाबर आजम ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर 105 रन जोड़े. बाबर 53 और रिजवान 57 रन बनाकर आउट हुए. जिसके बाद मोहम्मद हारिस ने 30 रन की पारी खेल टीम को जीत दिला दी. पाकिस्तान टीम ने महज़ 19.1 ओवर में 153 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.
वीडियो: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचते ही बोला, इंडिया के खिलाफ खेलना चाहूंगा!

.webp?width=60)

