पांचवा टेस्ट तय तो हो गया लेकिन 54 सालों का इतिहास डरा रहा है!
क्या विराट कोहली कमाल कर पाएंगे.
Advertisement

विराट कोहली और जेम्स एंडरसन ( फोटो क्रेडिट : PTI)
भारत और इंग्लैंड के बीच 2021 इंग्लैंड दौरे पर रद्द हुए पांचवें टेस्ट मैच का नया शेड्यूल आ गया है. एक जुलाई 2022 से भारत और इंग्लैंड ( India vs England) के बीच पांचवां टेस्ट मैच खेला जाएगा. और इस मुकाबले का आयोजन मैनचेस्टर के बजाय एजबेस्टन में किया जाएगा. ICC ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है.
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड और BCCI की आपसी सहमति के बाद ये फैसला लिया गया है. भारत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है. बता दें कि अगले साल भारत इंग्लैंड का दौरा करेगा. बचे हुए पांचवें टेस्ट मैच के अलावा टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे और T20 सीरीज़ भी खेली जाएगी.
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के चीफ एग्जिक्यूटिव टॉम हैरिसन ने कहा,🚨 JUST IN: The fate of the fifth #ENGvIND Test has been decided.
Details 👇 https://t.co/wHagFc0wUF — ICC (@ICC) October 22, 2021
"हम बेहद खुश हैं कि ECB और BCCI के बीच सहमति बन गई है ताकि एक शानदार सीरीज की अच्छी तरह से समाप्ति हो सके. हम उन सभी वेन्यूज़ का शुक्रगुजार हैं. जिन्होंने इस मुकाबले को रिशेड्यूल करने में हमारी मदद की. हम क्रिकेट साउथ अफ्रीका को भी धन्यवाद कहना चाहेंगे जिन्होंने इन बदलावों को पूरा करने में हमारी मदद की. सितंबर में मैच रद्द होने पर हम फैन्स से माफ़ी मांगते हैं."जिस एजबेस्टन के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट तय किया गया है. वहां का इतिहास भारतीय टीम को परेशान करने वाला है. 1967 से भारत ने इस मैदान पर सात टेस्ट मुकाबले खेले हैं. जिसमें से छह में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की. वहीं एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच आाखिरी मैच साल 2018 में खेला गया. जिसे इंग्लैंड ने ही जीता था. टीम इंडिया 54 सालों के इतिहास में यहां मैच नहीं जीत पाई है. इस बार भारतीय टीम इस इतिहास को बदलना चाहेगी. क्यों हुआ था टेस्ट रद्द? गौरतलब है कि टीम इंडिया के कैम्प में कोरोना की एंट्री की वजह से मैनचेस्टर टेस्ट को तुरंत रद्द करना पड़ा था. चौथे टेस्ट मैच के दौरान कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और आर श्रीधर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. फिजियो नितिन पटेल को भी कोरोना संक्रमित हुए थे. और पांचवें टेस्ट से ठीक एक दिन पहले असिस्टेंट फिजियो योगेश परमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. जिसके बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में डर का माहौल बन गया. सीनियर खिलाड़ियों ने मैच खेलने से मना कर दिया. और अगले दिन टॉस से ठीक पहले मैनचेस्टर टेस्ट को रद्द करने का फैसला लिया गया. बहरहाल, अगले साल यानी कि जुलाई 2022 में भारत इंग्लैंड का दौरा करेगा. एक जुलाई से एजबेस्टन में पांचवां टेस्ट खेला जाएगा. इसके बाद सात जुलाई से तीन मैचों की T20 सीरीज शुरू हो जाएगी. और 12 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली होगी.

.webp?width=60)

