The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India vs Australia Watch Washington Sundar's no look six on Nathan Lyon in Gabba

वीडियो: वॉशिंगटन सुंदर का ये शॉट नहीं देखा तो क्या ही देखा!

सिक्स ऐसा लगाया मजा आ गया...

Advertisement
pic
17 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2021, 07:11 AM IST)
Img The Lallantop
Washington Sundar ने Nathan Lyon को जड़ा No Look Six (एपी फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
वॉशिंगटन सुंदर. रविंद्र जडेजा की जगह गाबा टेस्ट में खेलने उतरे ऑलराउंडर. सुंदर भारत की टेस्ट टीम में नहीं थे. उन्हें लिमिटेड ओवर्स सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया में रोका गया था. चोट के चलते लगातार प्लेयर्स कम होते गए और टीम ने सुंदर को डेब्यू करने का मौका दे दिया. सिडनी टेस्ट के दौरान ही रविचंद्रन अश्विन भी चोटिल हो गए थे. ऐसे में सुंदर गाबा में इकलौते स्पिनर के रूप में उतरे. उन्होंने अपनी डेब्यू पारी में ही तीन विकेट लिए. स्टीव स्मिथ के रूप में अपना पहला टेस्ट विकेट लेने वाले सुंदर ने कैमरून ग्रीन और नाथन लॉयन को भी आउट किया. इसके बाद आई भारत की बैटिंग. टीम इंडिया ने 186 रन तक अपने छह विकेट खो दिए. शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत, सब आउट हो चुके थे. अब क्रीज़ पर थे सुंदर और शार्दुल ठाकुर. ऑस्ट्रेलियन बोलर्स अब फटाफट भारत को समेटने के चक्कर में थे. लेकिन सुंदर और शार्दुल दोनों ही टिक गए. दोनों ने कमाल की बैटिंग की. ठाकुर और सुंदर ने सातवें विकेट के लिए 217 गेंदों पर 123 रन जोड़े. शार्दुल 309 के टोटल पर 67 रन बनाकर आउट हुए. अब आए नवदीप सैनी. # No Look Six सैनी के आने के बाद सुंदर ने अपनी स्ट्रैटेजी बदल दी. ज्यादातर वक्त स्ट्राइक अपने पास रखने लगे. इसी बीच अगला ओवर लेकर नाथन लायन आए. ओवर की पहली चार गेंदों पर कोई रन नहीं बना. सुंदर ने काफी पहले पांचवीं गेंद को पैडल स्वीप करने का मन बना लिया. लेकिन अपना 100वां टेस्ट खेल रहे लायन उनका मन भांप गए. सुंदर इस गेंद को लपेटने में नाकाम रहे और बॉल बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर उनके हेलमेट पर जा लगी. फिर आई ओवर की आखिरी बॉल. सुंदर घुटने पर बैठे और गेंद को स्लॉग स्वीप कर दिया. गेंद और बल्ले का कनेक्शन होते वक्त सुंदर पिच को देख रहे थे. एकदम से नो लुक में हुए इस कनेक्शन से गेंद बाउंड्री के बाहर उड़ गई. सीधे बल्ले से टकराई ये गेंद मिडविकेट बाउंड्री से बाहर गई और सुंदर के खाते में छह रन और जुड़ गए.

Advertisement

Advertisement

()