The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India vs Australia Test Series Jasprit Bumrah has qualities of Andy Roberts and Dennis Lillee said Greg Chappell

लिली और रॉबर्ट्स की खूबियों वाले बुमराह, गाबा टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियन दिग्गज को सुना?

जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में खूब फ़ैन्स कमा लिए हैं. इन फ़ैन्स में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल भी शामिल हैं. चैपल ने गाबा टेस्ट से पहले बुमराह की तारीफ़ में बहुत सारी बातें की हैं.

Advertisement
pic
13 दिसंबर 2024 (अपडेटेड: 13 दिसंबर 2024, 07:42 PM IST)
Jasprit Bumrah
जसप्रीत बुमराह लगातार कमाल कर रहे हैं (AP File)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी का तीसरा टेस्ट शुरू होने वाला है. शनिवार, 14 दिसंबर से ये मैच ब्रिसबन के ऐतिहासिक गाबा मैदान पर खेला जाएगा. और इससे पहले, ऑस्ट्रेलियन लेजेंड ग्रेग चैपल ने भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह की खूब तारीफ की है. चैपल ने बुमराह को डेनिस लिली और एंडी रॉबर्ट्स की खूबियों वाला बोलर बता दिया.

चैपल ने एक आर्टिकल में बुमराह की तुलना, क्रिकेट जगह के दो दिग्गज पेस बोलर्स से की. चैपल ने ये भी कहा कि पेस बोलर्स अक्सर ही आतंक मचाते हैं. और मॉडर्न क्रिकेट में उन्हें सिर्फ़ जसप्रीत बुमराह पसंद हैं. बुमराह के साथ चैपल ने साउथ अफ़्रीकी पेसर कगीसो रबाडा को भी सराहा.

यह भी पढ़ें: गाबा टेस्ट से पहले पॉन्टिंग क्यों बोले- ट्रेविस हेड महान प्लेयर नहीं हैं…

चैपल ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अपने कॉलम में लिखा,

'लिली एक योद्धा थे, उनके अंदर रॉ अग्रेशन के साथ मनोवैज्ञानिक कौशल भी था. उनके अंदर कमाल की लाइन और लेंथ के जरिए बल्लेबाजों के लिए स्कोर करना बहुत मुश्किल बनाने की क्षमता थी. इसके साथ उनके पास माया और दृढ़ संकल्प भी थे. ये सब मिलकर लिली को एक चैंपियन बोलर बनाते थे.'

चैपल ने ये भी लिखा कि हालांकि, बुमराह बहुत ज्यादा आक्रामक नहीं हैं, लेकिन वह अपनी हर यॉर्कर को जिस तरह से डिलिवर करते हैं, वह उन्हें एकदम लिली जैसा सटीक और खतरनाक बनाता है. चैपल ने लिखा,

'बुमराह, वैसे लड़ाकू नहीं हैं, लेकिन उनके अंदर लिली की तरह ही बल्लेबाज को अनसेटल करने की क्षमता है. उनकी खतरनाक यॉर्कर और बाउंस, खासतौर से उनके थोड़े अजब रिलीज़ पॉइंट और ट्रेजेक्टरी के साथ मिलकर दबदबा बनाने की लिली की क्षमता की तरह ही हैं. बुमराह की इंटेंसिटी और सटीकता उन्हें एक बुरे सपने जैसा बनाती है. एकदम लिली के अग्रेशन की तरह.'

एंडी रॉबर्ट्स का ज़िक्र करते हुए चैपल आगे लिखते हैं,

'वेस्ट इंडीज़ की पेस-बोलिंग चौकड़ी के असली मास्टरमाइंड एंडी रॉबर्ट्स, पेस को कमाल की स्ट्रैटेजी के साथ मिक्स करते थे. खतरनाक शॉर्ट बॉल्स से लेकर बेहतरीन यॉर्कर्स तक, बल्लेबाज को सेट करने की उनकी क्षमता ने ही रॉबर्ट्स को 25.61 के ऐवरेज़ से 202 टेस्ट विकेट्स दिलाए.'

रॉबर्ट्स वेस्ट इंडीज़ की आइकॉनिक पेस बोलिंग चौकड़ी का अहम हिस्सा थे. इसमें माइकल होल्डिंग, जोएल गार्नर और मैल्कम मार्शल का नाम भी शामिल था. चैपल ने आगे बताया कि कैसे रॉबर्ट्स अपन पेस और वेरिएशंस में दिमाग लगाते थे. और उनके पास शॉर्ट बॉल्स से यॉर्कर्स तक स्विच करने की कमाल क्षमता थी. चैपल ने लिखा,

'बुमराह के पास रॉबर्ट्स का दिमागी अप्रोच है. दोनों बोलर्स कमाल की वेरिएशंस का इस्तेमाल कर बल्लेबाजों को हैरान करते हैं. डराने वाली ताकत की जगह, स्ट्रैटेजी पर निर्भर होते हैं. 2018 के बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ बुमराह का स्पेल, जिसमें उन्होंने सिर्फ़ 33 रन देकर छह विकेट निकाले थे- वो रॉबर्ट्स की तरह गेम पलटने वाले स्पेल का एक उदाहरण था.'

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी 2024-25 में बुमराह के नाम अभी सबसे ज्यादा विकेट्स हैं. उन्होंने दो टेस्ट में 12 विकेट अपने नाम किए हैं. बुमराह ने ये विकेट्स 11.25 की ऐवरेज़ से अपने नाम किए.

वीडियो: विनोद कांबली, सचिन तेंडुलकर से दोस्ती टूटने पर क्या कह गए?

Advertisement

Advertisement

()