The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • india vs australia t20 india beat Australia to take 2-0 lead know what sachin tendulkar Rashid khan said

छक्का जड़कर जिताने वाले पंड्या को किस साथी खिलाड़ी ने कहा - स्वीटहार्ट

टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त.

Advertisement
Img The Lallantop
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ दूसरा टी20 जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने लगातार दसवां टी20 मैच जीता. (फोटो- PTI)
pic
अभिषेक त्रिपाठी
6 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 6 दिसंबर 2020, 01:52 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
भारत ने तीन मैच की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया. सीरीज का पहला मैच भी भारत ने ही जीता था और इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. तीसरा और आख़िरी मैच आठ दिसंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया के सीरीज जीतने पर सचिन तेंडुलकर ने टीम को बधाई दी. लिखा –
Embed
Embed
रोहित शर्मा भले ही फिटनेस हासिल करने के लिए फिलहाल टीम से बाहर हैं. लेकिन उन्होंने टीम को बधाई दी. लिखा –
Embed
Embed
टीम इंडिया के लिए मैच फिनिश करने वाले हार्दिक पंड्या को ख़ासी तारीफ मिल रही. पंड्या के लिए हरभजन सिंह ने लिखा –
Embed
Embed
अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने भी पंड्या की तारीफ में ट्वीट किया –
Embed
Embed
दिनेश कार्तिक ने भी हार्दिक पंड्या की फोटो शेयर करते हुए लिखा –
Embed
Embed
मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 194 रन बनाए. एरन फिंच की ग़ैर-मौजूदगी में कमान संभाल रहे विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने ओपनिंग करते हुए 32 गेंद में 58 रन बनाए. भारत की तरफ से टी नटराजन ने दो विकेट लिए. जवाब में टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने 36 गेंद पर 52 रन बनाए. कप्तान विराट कोहली ने 24 गेंद पर 40 रन बनाए और हार्दिक पंड्या ने 22 गेंद पर नाबाद 42 रन बनाए. पंड्या ने पारी के 20वें ओवर में दो छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाई. वे मैन ऑफ द मैच भी रहे. IND-AUS: पहले T20 मैच में विराट कोहली ने आउट होते ही अपनी एक कमी उजागर कर दी

Advertisement

Advertisement

()