The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India vs Australia : Shane Warne takes a dig at Virat Kohli for dancing while standing in slips in his post match show on Fox cricket

विराट कोहली होटल जा रहे थे, शेन वॉर्न ने उन्हें रोका और लाइव टीवी पर मौज ले ली

मैच भले ही इंडिया ने जीता, लेकिन मज़ाक कोहली का उड़ा.

Advertisement
pic
10 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 10 दिसंबर 2018, 10:35 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडिया वर्सेज़ ऑस्ट्रेलिया. पहला टेस्ट मैच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और इंडिया ने 31 रनों से जीत पाई. भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली मर्तबा हुआ है जब इंडियन टीम ने ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट में जीत हासिल की हो. और इसी के साथ इंडिया ने छठी बार ऑस्ट्रेलिया में मैच जीता है. एडिलेड में ये उसकी दूसरी जीत है. इससे पहले राहुल द्रविड़ की शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत 2003 में इंडिया ने जीत हासिल की थी. ये वही सीरीज़ थी जहां मंकी-गेट सामने आया था. खैर, मामला मैच ख़तम होने के बाद का है. फ़ॉक्स स्पोर्ट्स के लिए पोस्ट-मैच करते हुए शेन वॉर्न ने पास से गुज़र रहे विराट कोहली को रोका और उन्हें उन्हीं का एक वीडियो दिखाया जो मैच के पांचवे दिन का ही था. शेन वॉर्न के साथ उनके पूर्व टीम-मेट ऐडम गिलक्रिस्ट भी बैठे हुए थे. शेन कोहली से बस कुछ सेकंड मांग रहे थे जिसमें वो अपना एक वीडियो देख सकें. इस वीडियो में कोहली एक गाने पर अपने शरीर को हिलाते हुए देखे जा रहे थे. वीडियो वाकई में मज़ेदार था और इसे देखकर कोहली शर्माने की अदा के साथ वहां से भाग लिए. असल में वॉर्न जब उन्हें हंसते हुए पास बुला रहे थे, उसी वक़्त उन्हें समझ में आ गया था कि मामला गड़बड़ है और वो बचना चाहते थे लेकिन वॉर्न ने उन्हें बुला ही लिया और टीवी पर सभी ने नज़ारा देखा. वीडियो संलग्न है -

Advertisement

Advertisement

()