The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India Vs Australia: Australian lower order almost snatched victory in first test in Adelaide

31,41,31,41,31,32... इन छह पार्टनरशिप्स ने इंडिया के होश ही उड़ा दिए थे

लग रहा था कि हाथ तो आया है, मुंह न लगेगा.

Advertisement
pic
10 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 10 दिसंबर 2018, 06:43 AM IST)
Img The Lallantop
ये बेहद कड़ा मुकाबला था, जिसे जीतने में इंडिया किसी तरह सफल रही.
Quick AI Highlights
Click here to view more
एडिलेड टेस्ट. चौथा दिन ख़त्म होने पर लग रहा था कि इंडिया मैच आसानी से जीत लेगी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ कुछ और ही सोचकर आए थे. भले ही इंडिया रेगुलर अंतराल पर विकेट्स लेता रहा लेकिन ऑस्ट्रेलिया भी एक के बाद एक पार्टनरशिप्स करके इंडिया की राह मुश्किल करता रहा. आखिर में तो ऐसी नौबत आ गई थी कि लगने लगा था कहीं कांड न हो जाए. जीत के इतने करीब जाकर हार न पल्ले पड़ जाए. पिछले दौरे पर भी इसी मैदान में ऐसा एक बार हो भी चुका है. Team India चौथा दिन ख़त्म होने पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर था 104/4. जीत से 219 रन दूर. पांचवें दिन का पहला विकेट गिरा 115 के स्कोर पर. ट्रैविस हेड का. पार्टनरशिप थी 31 रन की. इसके आगे ऑस्ट्रेलिया ने हर विकेट के लिए 30 से ज़्यादा रनों की पार्टनरशिप की. जैसे-जैसे सिलसिला अंत तक आता गया, भारत के समर्थकों का कलेजा मुंह को आने लगा. ये विकेट्स कुछ यूं गिरे...
115/5, 156/6, 187/7, 228/8, 259/9 और 291/10. 
31, 41, 31, 41, 31 और 32. ये थी आखिरी 6 विकेट्स की पार्टनरशिप्स. जिसमें से आखिरी दो ने तो कहर ही ढा दिया था. हमें यकीन है कि भारत में उस दौरान प्रार्थनाओं के दौर चले होंगे. आखिरकार 219 के स्कोर पर हेज़लवुड ने स्लिप में कैच दिया और इंडिया में मिठाइयां बंटने लगीं.
वीडियो:

Advertisement

Advertisement

()