The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India vs Australia 3rd ODI : Virat Kohli Silenced The Chinnaswamy Crowd Chanting RCB RCB

चिन्नास्वामी की भीड़ ने लगाए RCB-RCB के नारे और फिर कोहली ने जो किया वह कमाल है

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में जीता भारत.

Advertisement
pic
19 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 19 जनवरी 2020, 05:38 PM IST)
Img The Lallantop
Australia के खिलाफ शॉट लगाते Virat Kohli
Quick AI Highlights
Click here to view more
विराट कोहली. पैशन से भरपूर भारतीय कप्तान. मैदान पर अपने बल्ले के साथ अपने पैशन के लिए भी जाने जाते हैं. जीतने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार कोहली किसी भी कीमत पर हारना नहीं चाहते. जीतने की भूख और अपनी टीम के लिए पूरा समर्पण कोहली की पहचान है. कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)के लिए खेलते हैं. टीम इंडिया ने 19 जनवरी को इस टीम के घरेलू मैदान, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से पीटा. इसके साथ ही टीम ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया.

# कमाल के कोहली

भारत की इस जीत में कोहली ने 89 रन की बेहतरीन पारी खेली. तीसरे नंबर पर उतरे कोहली भारत के लिए आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज़ रहे. कोहली ने दूसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा के साथ 137 और तीसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के साथ 68 रन जोड़े. कोहली की बैटिंग के दौरान एक पल आया जब फैंस RCB-RCB चिल्लाने लगे. कोहली ने उन्हें बेहतरीन तरीके से चुप कराया. दरअसल हुआ ये कि कोहली ने पैट कमिंस के एक ओवर में लगातार दो चौके जड़े. कोहली की यह बैटिंग देख क्राउड जोश में आ गया. पूरे स्टेडियम से एक स्वर में RCB-RCB के नारे लगने लगे. ओवर खत्म हुआ. कोहली ने अपना हेलमेट उतारा, क्राउड की तरफ देखा और अपनी जर्सी पर लिखे INDIA की तरफ इशारा किया. इस तरीके से कोहली ने लोगों को बताया कि वह भारत के लिए खेल रहे हैं और लोगों को भारत के ही नारे लगाने चाहिए. ट्विटर पर लोगों ने कोहली के इस जेस्चर की काफी तारीफ की.
विराट कोहली चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे इसलिए ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह टीम इंडिया हारी

Advertisement

Advertisement

()