ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरी टीम इंडिया?
बेंगलुरु वनडे में बाजू पर काली पट्टी बांधकर खेले भारतीय क्रिकेटर्स.
Advertisement

Bapu Nadkarni को श्रद्धांजलि देने के लिए Black Arm Band पहनकर उतरी Team India
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारतीय क्रिकेट टीम ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हरा दिया. सीरीज 1-1 से बराबर थी और टीम इंडिया ने इस मैच को जीत सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने जबकि भारत के लिए रोहित शर्मा ने सेंचुरी जड़ी. इसके अलावा मार्नस लबुशाने और विराट कोहली ने हाफ सेंचुरी मारी.
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 286 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने सिर्फ तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मैच में जब टीम इंडिया खेलने उतरी तो एक चीज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. दरअसल भारतीय टीम ने अपनी बाजू पर काली पट्टी पहन रखी थी. टीम ने यह पट्टी पूर्व ऑलराउंडर बापू नाडकर्णी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहनी थी.
86 साल के नाडकर्णी का 17 जनवरी को निधन हो गया था. बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्लो लेफ्ट-आर्म स्पिनर रहे नाडकर्णी ने 41 टेस्ट मैचों भारत के लिए 1414 रन बनाए थे. इसके साथ ही उन्होंने 88 विकेट भी लिए थे. मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेले नाडकर्णी ने 191 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे. इन मैचों में उन्होंने 500 विकेट और 8880 रन बनाए थे. साल 1955 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले नाडकर्णी ने 1968 में इसी टीम के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट भी खेला था.BCCI mourns the sad demise of Bapu Nadkarni. The 86-year-old breathed his last at his daughter’s residence in Mumbai on Friday. https://t.co/IKx9mpOTnB pic.twitter.com/ghxNAZKVpB
— BCCI (@BCCI) January 17, 2020

