मैच के दौरान बीच मैदान इशांत शर्मा और रवीन्द्र जडेजा की हुई थी लड़ाई, वीडियो सामने आया
इसके बाद से 'क्या टीम इंडिया में सब कुछ ठीक नहीं है?' जैसे सवाल उठने लगे हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडिया वर्सेज़ ऑस्ट्रेलिया. दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया जहां ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज़ को बराबरी पर ला खड़ा किया. विराट कोहली की शानदार सेंचुरी भी टीम के काम नहीं आई. भारत की ओपनिंग जोड़ी के बारे में काफ़ी बातें हो ही रही हैं और ऐसा लगभग तय है कि के एल राहुल इस टूर पर अपना आख़िरी टेस्ट मैच खेल चुके हैं. मैच में स्पिनर्स को न खिलाने के फ़ैसले पर भी सवाल उठाये जा रहे हैं. इन सभी मुसीबतों के बीच टीम इंडिया के लिए एक नई मुसीबत आई है जिसकी वजह और उसकी कहानी की तलाश लगभग हर किसी को रहेगी.
ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन की एक फुटेज देखने को मिली है. जब इंडिया की टीम बॉलिंग करने में व्यस्त थी उसी दौरान ड्रिंक्स ब्रेक के बीच की ये फुटेज है. विकेट के एक छोर पर अम्पायर और उनके साथ कुछ खिलाड़ी खड़े दिखाई दे रहे हैं. दूसरे छोर पर अकेले खड़े इशांत शर्मा के पास रवीन्द्र जडेजा पहुंचते दिखाई दे रहे हैं. जडेजा इस मैच में बेंच पर बैठे थे क्यूंकि कोहली ने अपनी टीम में एक भी स्पिनर को जगह नहीं दी थी. इसके बाद जो भी दिखाई पड़ रहा है उसमें इशांत और रवीन्द्र जडेजा गर्मागर्मी में बातें करते हुए देखे जा सकते हैं. आप सुन कुछ भी नहीं सकते हैं लेकिन हाव-भाव और हाथों के इशारे से सब कुछ समझ में आ जायेगा. लड़ाई की बात और भी पुख्ता तब हो जाती है जब वीडियो के अंत में कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी आकर दोनों को अलग करते हैं और शमी ईशांत को किनारे ले जाकर समझाते हुए दिखते हैं.
एक टीम में ऐसी कहा सुनी काफ़ी कम ही देखने को मिलती है. हांलाकि हाल ही में ये इंडिया के लिए दूसरा मौका है जब टीम में ऐसा कुछ हुआ है. वेस्ट इंडीज़ में साल 2013 में हुई वन-डे सीरीज़ के दौरान इंडियन टीम के दो खिलाड़ी आपस में बहसबाजी करने लग पड़े थे. इस मौके पर भी इन दो खिलाड़ियों में एक नाम रवीन्द्र जडेजा का था. सुरेश रैना दूसरे खिलाड़ी थे.Ishant Sharma & Ravindra Jadeja were caught fighting & abusing on field yesterday. They were seen pointing fingers at each other in an animated argument. They were separated by Kuldeep & Shami. What's going on in Indian dressing room? #AUSvIND pic.twitter.com/j5fw5os0cD
— Abhishek Agarwal (@abhishek2526) December 18, 2018

