The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India vs Australia 1st ODI : People protested against CAA and NRC in Wankhede Stadium

INDvsAUS : CAA और NRC के खिलाफ लोगों ने वानखेड़े स्टेडियम में किया प्रदर्शन

No CAA, No NRC की टी-शर्ट में दिखे लोग.

Advertisement
pic
14 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 14 जनवरी 2020, 04:49 PM IST)
Img The Lallantop
Wankhede Stadium में CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग (फोटो फेसबुक/मयंक सक्सेना से साभार)
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत दौरे की शुरुआत जोरदार अंदाज़ में की. वानखेड़े में हुए सीरीज के पहले वनडे को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत लिया. भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. अंत में भारत ने अपनी पारी 255 पर खत्म की. ज़वाब में ऑस्ट्रेलिया ने बेहद आसानी से मैच अपने नाम कर लिया. आरोन फिंच और डेविड वॉर्नर ने सेंचुरी जड़ी और भारतीय बोलर्स को मनचाहे अंदाज में धुना. इस मैच के दौरान एक और चीज देखने को मिली. मैच के दौरान लोगों ने सिटिजनशिप अमेडमेंट एक्ट (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC)का विरोध किया.

# CAA और NRC का विरोध

मैच के दौरान स्टैंड्स के एक तरफ बहुत सारे लोग सफेद टी-शर्ट्स में बैठे थे. उनकी टी-शर्ट पर लिखा था- NO CAA, NO NRC. मयंक लखनवी नाम के यूजर ने इन लोगों की तस्वीरों को ट्वियर पर शेयर किया. मयंक ने एक और यूजर फहद को टैग कर लिखा,
'मुंबई में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान फहद और बाकी प्रदर्शनकर्ता सांकेतिक तौर पर CAA और NRC के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं. शहर शहर शाहीनबाग़'
गौरतलब है कि हाल ही में मोदी सरकार ने सिटिजनशिप अमेडमेंट एक्ट (CAA) को देश में लागू किया है. इस एक्ट के पेश होने के बाद से ही लोग इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इस एक्ट के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी के खिलाफ देश की कई यूनिवर्सिटीज को छात्रों ने भी प्रदर्शन किया है.

# पूरे देश में प्रदर्शन

इस एक्ट के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुआ प्रदर्शन हिंसक भी हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने कैंपस में घुसकर बच्चों को खूब पीटा था. लाइब्रेरी में आंसू गैस के गोले भी चले थे. जाधवपुर यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, लखनऊ के नदवा कॉलेज जैसे तमाम कॉलेज के छात्रों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया. इसके अलावा गुवाहाटी, मंगलुरु, लखनऊ, मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर जैसी जगहों पर भी इसके खिलाफ जमकर प्रदर्शन हुए हैं. गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ भारत के T20 मैच के दौरान भी नारेबाजी हुई थी. वहां लोगों ने राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को देखने के बाद - गो बैक के नारे लगाए थे.
गुवाहाटी में मैच देखने आए दर्शकों ने लगाए वंदे मातरम के नारे, किया CAA का विरोध

Advertisement

Advertisement

()