The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India vs Australia 1st ODI Indian Cricket Team Captain Virat Kohli Continued to struggle at Number Four

विराट कोहली के इस फैसले ने तय कर दिया था उनका जल्दी आउट होना

नंबर चार पर हालिया मैचों में बेहद खराब है कप्तान कोहली का रिकॉर्ड

Advertisement
pic
14 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 14 जनवरी 2020, 12:08 PM IST)
Img The Lallantop
Australia के खिलाफ आउट होकर वापस जाते Virat Kohli
Quick AI Highlights
Click here to view more
टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली. नंबर तीन पर वनडे क्रिकेट के बेस्ट बैट्समेन. जब भी क्रीज़ पर होते हैं फैंस को यकीन रहता है कि टीम इंडिया मैच निकाल ले जाएगी. नंबर तीन पर खेलकर कोहली ने इतनी बार भारत को मैच जिताए हैं कि भारतीय फैंस उनकी जगह किसी और को खेलते देखना भी नहीं चाहते. लेकिन इन्हीं कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में खुद को चौथे नंबर पर उतारा. हाल के मैचों में नंबर चार पर कोहली का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है लेकिन इसके बाद भी वह चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे. इस बारे में उन्होंने मैच से पहले ही संकेत दे दिए थे. कोहली ने मैच से पहले कहा था.
'देखिए, फॉर्म में खेल रहा प्लेयर हमेशा टीम के लिए अच्छा होता है... आप निश्चित तौर पर उपलब्ध प्लेयर्स में से बेस्ट को मौका देना चाहेंगे. इसके बाद आप टीम कंबिनेशन की बात करेंगे. संभावना है कि शायद वह तीनों (रोहित, शिखर और राहुल) खेलें. मैं नीचे खेलने के लिए तैयार हूं. मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता कि मैं कहां खेलता हूं.'

# कोहली की गलती

कोहली चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे. उन्होंने पहली 12 बोल्स बेहद आराम से खेलीं और 10 रन बनाए. लगा कि कोहली सेटल हो जाएंगे और एक बार फिर से हमें एक लंबी पारी देखने को मिलेगी. लेकिन इसके बाद 32वां ओवर लेकर आए एडम जैम्पा. पहली बॉल, बेहद छोटी थी. कोहली ने उसे सीधे बाउंड्री के बाहर भेज दिया. अब कोहली 13 बॉल्स पर 16 रन बना चुके थे. एक छक्का भी लगा चुके थे. फैंस बेहद उत्साहित थे. लेकिन तभी जैम्पा खेल कर गए. जैम्पा ने कोहली को ड्राइव करने के लिए ललचाया और उन्होंने वही कर दिया. कोहली ने बॉल ड्राइव की लेकिन उसे जैम्पा से दूर नहीं कर पाए. जैम्पा ने कमाल की फुर्ती दिखाते हुए हवा में तेजी से उनकी तरफ आई बॉल को लपक कोहली की पारी का अंत कर दिया. इसके साथ ही चौथे नंबर पर कोहली एक बार फिर से फेल रहे. इस पारी को मिलाकर कोहली ने चौथे नंबर पर अपनी पिछली सात पारियों में 9,4,3,11,12,7 और 16 रन बनाए हैं.

Advertisement

Advertisement

()