"भक्तो...आ गया स्वाद" ट्वीट करके ट्रोल हुई कांग्रेस नेता ने कहा, 'मैंने क्रिकेट पर कहा ही नहीं था'
इंडिया पाकिस्तान पर सोशल मीडिया वाली राजनीतिक थुक्काफ़ज़ीहत
Advertisement

ट्विटर पर 'भक्तों' वाले ट्वीट के चलते ट्रोल हुई राधिका खेड़ा (सोर्स: Cricket Addictor, Twitter)
रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया. भारतीय क्रिकेट प्रेमी निराश.लोगों की प्रतिक्रियाएं आयीं. इस दौरान ट्विटर पर कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा के एक ट्वीट ने हंगामा खड़ा कर दिया. भक्तों को लेकर ट्वीट किया तो लोगों उस ट्वीट को भारत की हार से जोड़कर देखने लगे. लोग फिर कहां पीछे हटने वाले थे, उन्होंने भी ट्विटर पर राधिका खेड़ा को आड़े हाथों ले लिया. यही नहीं, कांग्रेस के ही एक दूसरे कार्यकर्ता ने भी ट्वीट कर इस महिला कार्यकर्ता की क्लास लगा दी.
राधिका खेड़ा कांग्रेस पार्टी की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर हैं. साथ ही राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख भी हैं. अब राधिका ने ट्वीट किया. ट्वीट की टाइमिंग थी 24 अक्टूबर की रात साढ़े 11 बजे के आसपास की. मैच ख़त्म ही हुआ था. तो लोगों ने अनुमान लगाया कि राधिका ने भारत-पाक क्रिकेट मुकाबले में भारत की हार को भाजपा से जोड़ दिया. राधिका ने ट्विटर पर लिखा,
राधिका के इस ट्वीट पर कई ट्विटर यूजर्स ने राधिका और कांग्रेस पार्टी को खरी खोटी सुना दी. पुनीत जैन राधिका के ट्वीट पर अंग्रेजी में रिप्लाइ करते हुए लिखते हैं,
वहीं अपर्णा भी इंग्लिश में तंज भरा रिप्लाइ करते हुए लिखती हैं,
अभी तक तो बाकी लोग ही राधिका की क्लास ले रहे थे, लेकिन अब कांग्रेस के लोगों ने भी राधिका को नाप दिया. ऐसे ही एक शख़्स का नाम है मयूर झा. मयूर झारखंड में कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और राधिका के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए मयूर लिखते हैं
भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी ट्वीट किया. कहा,
भाजपा नेता और दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख नवीन जिंदल ने भी ट्वीट किया. लिखा कि
राधिका ने इस पर भी जवाब दिया. लिखा कि
लोगों ने ट्वीट-तड़ाक किया तो राधिका खेड़ा ने कहा कि उनके ट्वीट को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है. एक प्रॉपगैंडा वेबसाइट ने उनके ट्वीट पर ख़बर चलायी तो राधिका खेड़ा ने कहा कि वो क़ानूनी कार्रवाई करेंगी. उनके ट्वीट में कोई क्रिकेट का या किसी के हारने या जीतने का कोई भी संदर्भ नहीं था. लेकिन उस ट्वीट का असल मतलब क्या था?लल्लनटॉप ने इस ट्वीट का मतलब और बवाल पर राधिका खेड़ा का पक्ष जानने के लिए कॉल किया, मैसेज किए. कोई जवाब आता है तो हम वो भी आपको ज़रूर बताएंगे.

.webp?width=60)

