इंडिया और बांग्लादेश के मैच का वेन्यू क्यों बदला गया, जान लीजिए!
मैच पहले ढाका में खेला जाना था.

टीम इंडिया न्यूजीलैंड (INDvsNZ) के खिलाफ T20 सीरीज़ खेलने के बाद तीन मैच की वनडे सीरीज़ खेलने वाली है. इस सीरीज़ का आखिरी मैच 30 नवंबर को खेला जाना है. उसके बाद टीम इंडिया बांग्लादेश (INDvsBAN) के दौरे पर जाएगी. इस दौरे के एक मैच का वेन्यू धरना-प्रर्दशन को ध्यान में रखते हुए बदल दिया गया है.
इंडिया और बांग्लादेश के बीच वनडेy सीरीज़ 4 दिसंबर से शुरू होगी. तीनों मैच ढाका में खेले जाने थे. हालांकि अब तीसरा वनडे मैच चटगांव में खेला जाएगा. दरअसल, बांग्लादेश के मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने उस दिन देश भर में धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसी को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तीसरे मैच का वेन्यू राजधानी ढाका से हटाकर चटगांव कर दिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BNP बीते अक्टूबर से देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है. पार्टी की मांग है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने पद से इस्तीफा दें. न्यूज़ एजेंसी AFP से बात करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के ऑपरेशन्स चीफ जलाल यूनुस ने कहा -
जलाल से पूछा गया कि क्या धरने को ध्यान में रखते हुए तीसरे वनडे का वेन्यू बदला गया है? लेकिन जलाल ने इसका कोई जवाब नहीं दिया. बांग्लादेशी अख़बार न्यू एज ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि बोर्ड ने ये फैसला रैली से बचने के लिए लिया है.
टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैच के बाद दो टेस्ट मैच भी खेलने वाली है. ये दोनों टेस्ट चटगांव में 14-18 और 22-26 दिसंबर को खेले जाने हैं. फिलहाल टीम इंडिया का पूरा ध्यान न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज़ पर है. इस सीरीज़ का पहला वनडे 25 नवंबर को ईडेन पार्क में खेला जाएगा.
इंडिया ने हाल ही में खेली गई तीन मैच की T20 सीरीज़ को जीत लिया है. इस सीरीज़ के पहले और तीसरे मैच बारिश की वजह से धुल गए थे. दूसरे मैच को इंडिया ने शानदार तरह से जीता था. सू्र्यकुमार यादव ने दो पारियों में 124 रन ठोककर मैन ऑफ द सीरीज़ का ख़िताब अपने नाम कर लिया.
डेविड वार्नर की बीवी कैंडिस वार्नर उन्हें पॉकेट मनी क्यों देती हैं?

.webp?width=60)

