61/4 61/5 62/6 62/7 63/8 64/9 64/10...खेल खत्मये हाल किया है भारत की अंडर 19 टीम ने पापुआ न्यू गिनी (बड़ा मुश्किल नाम है भाई)का. वर्ल्डकप के अपने दूसरे ही मैच में. पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को पटकने के बादइस बार मैच में पहले खेलने उतरी पापुआ न्यू गिनी के छक्के छुड़ा दिए. अब आते हैंस्कोर पर. जो इस मैच को यादगार बनाता है. 15 ओवर तक पापुआ न्यू गिनी के 4 विकेट गिरचुके थे. रन बने थे 61. फिर आया 16वां ओवर. बॉल थी अनुकूल रॉय के हाथ में. दूसरी हीगेंद पर 5वां विकेट गिरा. एसएच अरुआ 12 रन बनाकर आउट. 17वां ओवर आया भारत के शोएबअख्तर कमलेश नागरकोटी के हाथ में. कोई सूंघ नहीं पाया. मेडन ओवर. 18वां ओवर फिर आयाअनुकूल के हाथ में. चौथी बॉल पर एक और विकेट. 15 रन बनाकर सैम आउट. विकेट मैडन.स्कोर हो गया 62/6. फिर 19वां ओवर आया. गेंद नागरकोटी के हाथ में. पहली ही गेंद परबोल्ड. मोरिया 0 रन पर आउट. स्कोर हो गया 63/7. 20वां ओवर फिर अनुकूल के हाथ में.5वीं बॉल पर जेजे ताउ बोल्ड. फिर विकेट मैडन. स्कोर हो गया 63/8. और 22वें ओवर मेंखेल खत्म. रॉय ने दूसरी और पांचवीं बॉल पर विकेट उखाड़े. माने 64 पर पूरी टीम निपटगई.पापुआ न्यू गिनी का स्कोर कार्ड.भारत का स्कोरकार्ड.भारत को टार्गेट मिला 65 रन का. भारत की सलामी जोड़ी कप्तान पृथ्वी शॉ और मनजोतकालरा मैदान पर आई. और 8 ओवर में खेल खत्म. इसमें भी अगले तेंदुलकर कहे जा रहेपृथ्वी ने हाफ सेंचुरी मार दी. ताबड़तोड़ पारी. 12 चौके लगाए. 39 बॉलों पर 57 रनबनाए. खेल खत्म भी एक चौके के साथ किया. माने एकदम शाही अंदाज में. सामने मनजोतखड़े ही रह गए. भारत 10 विकेट से मैच जीत चुका था.Prithvi Shaw speeds his side to victory! India make it two wins from two withtheir skipper hitting a half-century in their unbeaten pursuit 65 after AnukulRoy's five dismantled PNG! #INDvPNG#U19CWCScorecard ➡️ https://t.co/eqUyIdI5T9pic.twitter.com/YyVQQu45oS— Cricket World Cup (@cricketworldcup) January 16, 2018और इस तरह एक बार फिर भारत की अंडर-19 टीम ने बता दिया कि इस बार वो कप वापस लेकरही लौटेंगे. ऑस्ट्रेलिया को 100 रनों से हराने के बाद भारत ने जिस तरह पापुआ न्यूगिनी को रौंदा. वो बताता है कि राहुल द्रविड़ की कोचिंग में ये टीम किस कॉन्फिडेंसके साथ खेल रही है. इस मैच के हीरो रहे स्लो लेफ्ट आर्म बॉलर अनुकूल रॉय. जिन्होंने16 रन देकर 5 विकेट लिए. इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया.उम्मीद करते हैं कि ये सफर इसी तरह जारी रहेगा और टीम कप लेकर लौटेगी.His fantastic 5/14 set up a rapid India victory - Anukul Roy is the #INDvPNGPlayer of the Match! 👏 #U19CWCpic.twitter.com/HeqOriH4mz— Cricket World Cup (@cricketworldcup) January 16, 2018--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: गुस्साए विराट कोहली ने मैच रैफरी के कैबिन में जाकर क्या कहा है?हार्दिक पांड्या से कहना चाहता हूं- टोपा हो का बेजयपुर की गलियों से निकला ये जोरदार बॉलर सबको चौंका रहा हैसाउथ अफ्रीका में कोहली ने वो किया है, जो अब तक सिर्फ सचिन ने किया थाएबी डीविलियर्स ने एक बार फिर बता दिया कि वो क्यों सबके चहेते हैं!विराट कोहली ने अनुष्का को कोस रहे लोगों की बोलती बंद कर दीलल्लनटॉप वीडियो देखें-