इंडिया वरसे साउथ अफ़्रीका. तीसरा और आख़िरी टेस्ट. इंडिया पहले दो टेस्ट हार चुकाहै. तीसरे टेस्ट के लिए जद्दोजहद चल रही है. जोहान्सबर्ग की पिच ने भी प्लेयर्स कीभरपूर परीक्षा ली. तीसरे दिन की हालत ये गई थी कि अम्पायर्स को पिच की वजह से मैचरोकना पड़ा. पिच में बहुत ही अजीब उछाल आ गया था और उस पर खेलना खतरनाक लगता जा रहाथा. हांलाकि चौथे दिन मैच शुरू हुआ. चौथे दिन शुरुआत में इंडिया ने कुछ महीनगेंदबाजी ज़रूर की लेकिन किस्मत ने उनका बहुत साथ नहीं दिया और हाशीम आमला और एल्गारने मिलकर 119 रन की पार्टनरशिप बनाई. ये पार्टनरशिप इंडिया से मैच छीनती दिख रही थीलेकिन फिर इशांत शर्मा ने आमला और बुमराह ने नए बैट्समैन डिविलियर्स का विकेट लेकरमामला बैलेंस में ला दिया. अब मैच फिर से 50-50 का हो गया था. लेकिन फिर थोड़ी हीदेर में पलड़ा इंडिया की और झुका जब ईशांत ने डु प्लेसी को बोल्ड कर दिया. गेंद कीलेंथ वहीं थीं जहां बुमराह की गेंद पड़कर एक्स्ट्रा बाउंस के साथ डिविलियर्स काविकेट दे गई थी. ये वाली बॉल नीचे रह गई और अंदर घुसती हुई डुप्लेसी के विकेटों कोचटका गई.WATCH - Ishant bowls du Plessis out https://t.co/CaeChWOemF— The Lallantop (@TheLallantop) January 27, 2018 मजा यहीं तक नहीं रुका रहा. इसकेबाद नए बल्लेबाज डि कॉक ने पिच पर आने के 10 मिनट बाद तक बैटिंग करने का मौका हीनहीं पाया. बड़ी देर बाद जब उन्हें पहली गेंद खेलने को मिली तो बुमराह ने राउंड दविकेट आकर उनके लिए अंदर आती गेंद फेंकी और वो गेंद की लाइन मिस कर गए. डि कॉक पहलीही गेंद पर वापस पवेलियन जाते दिखे. इंडिया मैच में पूरी तरह से वापस आ चुका था औरड्राइविंग सीट में था. और ये बात कोहली के हाव भाव देखकर साफ़ मालूम चल रहे थे.WATCH - Bumrah sends de Kock back for duck https://t.co/dUsEmggaaD— The Lallantop (@TheLallantop) January 27, 2018--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:IPL नीलामी के चक्कर में साउथ अफ़्रीका के ये दो विकेट मिस हो गए हों तो यहां देखोIPL नीलामी लाइव : कौन सा खिलाड़ी कितने में बिका? प्रीति जिंटा आज मूड में हैं,पूरा IPL खरीद डालेंगी! KKR को अपने लिए बोली लगाने से खुद गंभीर ने ही मना कियाथा!