The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Virat Kohli Hardik Pandya Ishant Sharma return as BCCI announced Indian squad for first two tests vs England

इंग्लैंड के खिलाफ़ भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान हो गया है

कोहली तो लौट आए, लेकिन पत्ता किसका कटा?

Advertisement
pic
19 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 19 जनवरी 2021, 02:10 PM IST)
Img The Lallantop
इंग्लैंड सीरीज़ में विराट कोहली वापसी कर रहे हैं. (तस्वीर: पीटीआई)
Quick AI Highlights
Click here to view more
ब्रिसबेन टेस्ट मैच के साथ ही भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म हो गया है. अब फ़रवरी में इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आ रही है. इस दौरे पर 4 टेस्ट, 5 T20 और 3 वनडे मैच खेले जाने हैं. BCCI ने 19 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ़ पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा कर दी है. इस सीरीज़ से टीम में वापसी कर रहे विराट कोहली कप्तानी संभालेंगे. पहले दो टेस्ट मैच के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है.
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज़, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल.
इन 18 खिलाड़ियों के साथ ही 4 स्टैंड-बाय खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की भी गई है. ये स्टैंड बाय खिलाड़ी KS भरत, अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज़ नदीम और राहुल चाहर हैं. स्टैंड-बाय खिलाड़ियों के साथ ही पांच नेट गेंदबाज़ों के रूप में अंकित राजपूत, अवेश खान, संदीप वारियर, के गौतम और सौरभ कुमार को चुना गया है. चेतन शर्मा की अध्यक्षता में BCCI की नेशनल सेलेक्शन कमेटी ने टीम की घोषणा की है. इस सीरीज़ से कोहली के साथ ही हार्दिक और ईशांत की भी वापसी हो रही है. पृथ्वी शॉ को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. चोटिल हनुमा और जडेजा भी टीम से बाहर हैं. कब से है पहला टेस्ट? भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज़ का पहला मैच 5 फ़रवरी से 9 फ़रवरी के बीच चेन्नई में खेला जाना है. दूसरा टेस्ट मैच भी 13-17 फ़रवरी को चेन्नई में ही होगा. तीसरा और चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद में 24-28 फ़रवरी और 4-8 मार्च के बीच खेला जाना है. केविन पीटरसन ले ली मौज़ इधर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन से एक ट्वीट करके लिखा-
भारत इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाए क्योंकि यह सभी बाधाओं के खिलाफ़ हासिल हुई है. लेकिन असली टीम इंग्लैंड तो कुछ हफ्तों के बाद आ रही है जिससे आपको हराना होगा अपने घर में. सतर्क रहें. 2 सप्ताह में बहुत अधिक जश्न मनाने से सावधान रहें.
पीटरसन के इस ट्वीट भर भारतीय सहित दुनियाभर के लोगों ने मौज़ ली है. लोगों ने पीटरसन को ट्वीट को संभाल कर रखने की सलाह दी और सीरीज़ खत्म होने के बाद नतीज़े का इंतज़ार करने को कहा है.

Advertisement

Advertisement

()