रिकॉर्ड आंकड़ों से सजी और दूसरे-तीसरे-फिर टॉप गियर में खेली गई विराट कोहली की154* रन की पारी की बदौलत मौहाली में भारत न्यूज़ीलैंड को फिर हार की पटरी पर लेआया और 10 गेंदे शेष रहते हुए 7 विकेट से मैच जीत लिया. 286 रन के लक्ष्य का पीछाकरते हुए आज फिर भारत के ओपनर भौरे-भौरे पेवेलियन लौट गए. रोहित शर्मा ने 13 औररहाणे ने सिर्फ 5 रन बनाए. 8.4 ओवर में भारत का स्कोर हो गया था 41-2. धोनी आज नंबर4 पर उतर आए और यहीं से मैच एकतरफा होता चला गया.धोनी ने 91 गेंदों पर 80 रन की पारी में वो शॉट दिखाए जिनको हम पिछले एक साल में कमही देख पाए हैं. इस पारी में धोनी ने अपने 9000 रन पूरे किए, 3 छक्के लगाकर सबसेज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी और कप्तान भी बन गए. 9000 रन बनाने वालेधोनी 5वें खिलाड़ी हैं. लेकिन धोनी के 9000 इस मायने में खास हैं कि आमतौर पर नंबर6-7 पर आकर बैटिंग की है. इस पोजीशन पर आकर दे घूमा के करना होता है, लंबे स्कोर्सका चांस कम ही होता है. दोनों के बीच 151 रन की साझेदारी हुई. लेकिन 6 रन पर कैचछूटने के बाद महफिल के ध्रुव तारे बने विराट कोहली.विराट कोहली ने अपनी 154* की पारी में टी 20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफखेली गई पारी की याद दिला दी. वह मैच भी यही मौहाली में खेला गया था. शुरूआत मेंमंद-मंद, मध्यम में थोड़ा-थोड़ा और आखिर में पुरज़ोर स्ट्रोक प्ले के साथ कोहली 4,4, 6, 2 लगाकर अपने 150 रन पर पहुंचे. कोहली अपने देश में सबसे तेज़ 3000 रन बनानेवाले खिलाड़ी बन गए हैं. सिर्फ 27 साल के कोहली के 26 शतक हो गए हैं. कोहली में शतकबनाकर विकेट फेंकने की आदत नहीं है. मैच को खत्म करके ही आए. इनका साथ दिया मनीषपांडे ने जो 34 गेंदों पर 28 रन बनाकर जीत के साथ पैवेलियन वापिस आए. धोनी कवर्समें एक चिप शॉट पर कैच दे बैठे तब न्यूज़ीलैंड टीम की आंखें उम्मीद से टिमटिमाईंथीं स्कोर था 192-3 लेकिन मनीष पांडे ने वक्त-वक्त पर स्ट्राइक बदली और जब चौकालगाना था चौका लगाया.न्यूज़ीलैंड की पारी लगभग ऐसे ही स्कोर से धड़ाम गई थी. एक समय कीविज़ का स्कोर28.2 ओवर में 153-2 था. लेकिन लुप्त प्राय गेंदबाज़ी कला लेग-स्पिन के माहिर अमितमिश्रा और केदार जाधव की जुगलबंदी ने स्कोर 199-8 कर दिया. लाथम ने 61 रन बनाकरकीवी पारी को बढ़िया मंच दे दिया था. लॉअर ऑर्डर में जिम्मी नीशम के 57 और मैटहैनरी के 39 फटाफट रनों के दम पर कीवी 285 तक पहुंच गए और 2 गेंद पहले ही ऑल आउट होगए. पहले मैच की तरह ही केदार जाधव को छोटा स्पेल मिला लेकिन उसमें ही कमाल करदिया, 5 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट. अगला मैच 26 को धोनी के घर रांची में है.संक्षिप्त स्कोर:न्यूज़ीलैंड : 285 ऑल आउट 49.4 ओवर (लाथम 61, नीशम 57, जाधव 5-0-29-3, मिश्रा10-0-46-2)भारत: 289-3, ओवर 48.2 (कोहली 154*, धोनी 80, मैट हैनरी 9.2-0-56-2)