इंडिया वर्सेज़ न्यूज़ीलैंड. दूसरा टेस्ट. कलकत्ता का ईडेन गार्डन्स. इंडिया ने मैचजीत लिया है. 178 रन से. चौथे ही दिन. सीरीज़ का स्कोर है 2-0. और इस जीत के साथइंडिया टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंच गया है. हटाया है पाकिस्तान को.पाकिस्तान यानी वो देश जिससे आज कल इंडिया का माहौल गरमाया ही हुआ है. हालांकिरैंकिंग टेस्ट सीरीज़ के बाद अपडेट होगी लेकिन उसे इतने पॉइंट्स मिल गए हैं कि वोटॉप पर ही काबिज़ रहेगी. मैच में चौथे दिन इंडियन टीम अपने 2 बचे विकेट्स के साथबैटिंग करने उतरी तो रन थे 227. कुल स्कोर 263 हुआ तो इंडियन इनिंग्स का काम तमामहो गया. न्यू ज़ीलैंड का पहला विकेट कुछ देर से आया. दूसरा और भी देर से आया. ऐसा लगरहा था कि बैट्समेन टिक कर खेलने के मूड में हैं. रॉस टेलर हालांकि दिख भी टिकाऊमूड में रहे थे लेकिन उन्हें अश्विन ने एलबीडब्लू आउट किया. और फिर यहां से लयबद्धहोकर न्यूज़ीलैंड प्लेयर्स वापस लौटने लगे. मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार ने पेसऔर स्विंग के मिक्स से विकेट निकालते हुए रन रोके रक्खे तो जडेजा और अश्विन ने जीभर बैट्समेन के फ्रस्ट्रेशन को बढ़ाया. आखिरी विकेट मोहम्मद शमी के झोली में आयाजहां शमी ने पटकी हुई गेंद पर बोल्ट को मुरली विजय के हाथों कैच करवाया. ये मैच दिनके एकदम आखिरी मोमेंट्स में आया. तब, जब मैदान की लाइट्स में मैच खेला जा रहा था.शमी, आश्विन और जडेजा को 3-3 विकेट और भुवनेश्वर को 1 विकेट मिला.