पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन रमीज़ राजा का एक ट्वीट सोशल मीडिया परग़दर काट रहा है. इस ट्वीट में रमीज़ ने बताया कि वह चाहते हैं कि भारत, पाकिस्तान,ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हर साल एक T20I सीरीज खेली जाए. साथ ही वे ये भीचाहते हैं कि इस सीरीज से कमाया हुआ मुनाफा सभी टीम्स में बांटा जाए. मंगलवार 11जनवरी को रमीज़ ने एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने फै़न्स से कहा कि वे इंटरनेशनलक्रिकेट काउंसिल यानी ICC के सामने चार देशों वाली एक T20I सीरीज का प्रस्ताव रखनेवाले हैं. वे चाहते हैं कि वर्ल्ड क्रिकेट की ये चार बड़ी टीम्स हर साल एक सीरीजखेलें जिसे 'सुपर सीरीज' का नाम दिया जाए. साथ ही वे ये भी चाहते हैं कि हर साल इससीरीज की मेज़बानी इन चारों में से एक देश करे. रमीज़ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हैलोफैंस. हम ICC के सामने चार देशों वाली एक T20I सुपर सीरीज का प्रस्ताव रखने जा रहेहैं जिसमें पाकिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम्स हर साल हिस्सालेंगी. जिसे रोटेशन के आधार पर इन्हीं चार देशों के बीच होस्ट किया जाएगा. एक अलगरेवेन्यू मॉडल भी जिसमें मुनाफा प्रतिशत के आधार पर सभी ICC सदस्यों के साथ बांटाजाएगा. मुझे लगता है हमारा प्लान जीतने लायक है.'Hello fans.Will propose to the ICC a Four Nations T20i Super Series involvingPak Ind Aus Eng to be played every year,to be hosted on rotation basis by thesefour. A separate revenue model with profits to be shared on percentage basiswith all ICC members, think we have a winner.— Ramiz Raja (@iramizraja) January 11, 2022 रमीज़ का ये ट्वीट ऐसे समय पर आया हैजब पाकिस्तान एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट की मेज़बानी की और आगे बढ़ रहा है. पिछलेसाल ही ICC ने यह फैसला लिया था कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी पाकिस्तानकरेगा. हालांकि साल 2020 के अंत में पहले न्यूज़ीलैंड और फिर इंग्लैंड कापाकिस्तान में खेलने से मना कर देना PCB की इमेज के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ था.रमीज़ के इस प्लान से फ़ैन्स को हर साल दोनों देशों के बीच भिड़ंत देखने को मिल सकतीहै. जो पिछले कई सालों से देखने को नहीं मिली है. दोनों देश आपस में चल रही तनातनीके चलते कई साल से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेले हैं.