The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • india lost to south africa super 8 match in t20 world cup by 76 runs sanjay manjrekar point out team india weakness

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत से कहां हुई चूक? संजय मांजरेकर ने कमियां गिना दीं

भारत को सुपर 8 मैच में साउथ अफ्रीका से हार मिली. दक्षिण अफ्रीका ने यह मुकाबला 76 रनों से जीता. भारत की इस हार के बाद, पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने टीम इंडिया की कमियां गिनाई हैं.

Advertisement
pic
23 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 03:04 PM IST)
sanjay manjrekar, sanjay manjrekar in team india, sanjay manjrekar on team defeat,
साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 मैच में भारत को 76 रनों से हराया. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

साउथ अफ्रीका (South Africa) से सुपर 8 मैच हारने के बाद सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया (Team India) की राह मुश्किल हो गई है. 22 फरवरी को दोनों टीमों के बीच सुपर 8 मैच अहमदाबाद में खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका ने होस्ट टीम को 76 रनों से हराया. टीम इंडिया की इस हार से हर कोई हैरान है. इससे पहले टीम टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में बढ़िया कर रही थी और उसने सभी मुकाबले जीते. लेकिन, प्रोटियाज से मिली हार के बाद, टूर्नामेंट में टीम इंडिया की चुनौती बढ़ गई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत ने कहां पर चूक कर दी? इस पर पूर्व क्रिकेट संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने टीम इंडिया की गलतियां बताई हैं.

मांजरेकर ने गिनाई गलतियां

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच पर संजय मांजरेकर ने खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि टीम इंडिया ने कहां पर गलतियां कीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कहा, 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को बड़ी हार मिली. टीम इंडिया ने पहली बार टूर्नामेंट में स्ट्रॉन्ग टीम के खिलाफ मैच खेला. लेकिन इस मैच में हम ठीक से नहीं खेल पाए. अच्छी खबर यह है कि भारत अभी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुआ है. साउथ अफ्रीका ने जो किया है हमें विनम्र होना होगा.

स्पिन के खिलाफ स्ट्रगल कर रहा भारत

इस दौरान संजय मांजरेकर ने इंडियन बैटर्स पर सवाल उठाए. उनका मानना है कि भारत स्पिनर्स को हैंडल नहीं कर पा रहा. उन्होंने वीडियो में कहा,

चिंता की पहली बात स्पष्ट है. भारत स्पिन के खिलाफ स्ट्रगल कर रहा है. इसको कैसे हल कर सकते हैं. बैटिंग को फिर से व्यवस्थित करने का प्रयास करें. अच्छे प्लेयर जो स्पिन खेल लेते हैं ऊपरी क्रम में बैटिंग करें. तिलक वर्मा जैसे प्लेयर जो स्ट्रगल कर रहे हैं. वह लोअर ऑर्डर में आ सकें.

स्लोअर बॉल पर फंस रहे बैटर्स

संजय मांजरेकर का मानना है कि टीम इंडिया के बैटर्स स्लोअर बॉल पर भी स्ट्रगल कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 

मैच में एक बात और साफ थी. जब साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेंद की गति कम करते हैं. तो इंडियन बैटर्स संघर्ष कर रहे हैं. ऐसा लग रहा था कि कप्तान सबसे ज्यादा स्ट्रगल कर रहे थे, जब गेंदों की गति कम की जाती है.

कुलदीप को अंदर लाओ

संजय मांजरेकर ने इस दौरान कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल करने की मांग की. उन्होंने आगे कहा,

जब बैटिंग अनिश्चित होती है. तब आप अधिक बल्लेबाजों को शामिल कर गहराई प्राप्त करते हैं. उस कमजोरी को दूर करने का एक और तरीका है. एक मजबूत गेंदबाजी अटैक रखना. कुलदीप यादव को अंदर लाओ. वरुण का बुरा दिन हो सकता है. जैसा हमने देखा है. अगर कुलदीप यादव खेलते तो कौन जानता डेविड मिलर का विकेट उन्हें मिल सकता था.

भारत के लिए 'करो या मरो' वाली स्थिति

साउथ अफ्रीका से सुपर 8 में पहला मैच हारने के बाद, अब भारत की स्थिति 'करो या मरो' वाली हो गई है. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए उसे दोनों मुकाबले जीतने होंगे. अगर टीम इंडिया एक भी मैच हार गई, तो उसके सेमीफाइनल में जाने का रास्ता बंद हो जाएगा. 26 फरवरी को भारत की टीम दूसरा सुपर 8 मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद, 1 मार्च को टीम इंडिया अपना आखिरी सुपर 8 मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी. ये दोनों मुकाबले टीम इंडिया के लिए अहम हैं. 

वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()