टीम इंडिया के साथ सेमीफाइनल की हार से भी बुरी चीज़ जानना चाहेंगे क्या हुई?
इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में इंडिया को 10 विकेट से हराया.

टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. विश्वकप खिताब से एक कदम पहले ऐसी हार देख भारतीय फ़ैन्स बेहद निराश हो गए हैं.
एडिलेड के मैदान पर विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन को हटा दीजिए तो बाकी किसी भी प्लेयर ने वर्ल्ड कप मैच जीतने लायक प्रदर्शन नहीं किया. खासतौर पर टीम इंडिया के ओपनर्स ने इस पूरे कैम्पेन में टीम को निराश किया. इंडिया के लिए T20 फॉर्मेट में बैटिंग की शुरुआत टीम के कैप्टन रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल करते हैं. इन दोनों के बारे में एक बात जान लीजिए. काबीलियत पर शक नहीं है लेकिन इंटेंट का क्या किया जाए?
इन दोनों से जुड़ा एक शर्मनाक स्टैट सामने आया है. शर्मनाक भारी शब्द है लेकिन स्टैट ऐसा ही है. T20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम के ओपनर्स नहीं चले हैं, और समस्या वहीं छुपी हुई है. पहले छह ओवर्स की बात करें तो इंडिया का रनरेट 6.02 का रहा है. अब इसपर मैं यही कहना चाहूंगा...
यानि ये टीम वनडे क्रिकेट खेल रही थी या T20, ये बताना थोड़ा मुश्किल है. ख़ैर, ये तो सिर्फ एक स्टैट है. अब शर्मनाक वाले हिस्से पर चलते हैं. नीदरलैंड्स की टीम, जिसे देश के कई लोग जानते भी नहीं होंगे कि ये क्रिकेट खेलते भी हैं या नहीं. उस टीम के ओपनर्स ने T20 विश्वकप 2022 में हमारे स्टार ओपनर्स से ज्यादा तेज़ी से रन्स बनाए हैं. नीदरलैंड्स ने 6.06 के रेट से पहले छह ओवर में रन्स बनाए हैं. नामीबिया का स्टैट भी राहुल-रोहित से बेहतर है. नामीबिया ने 6.11 के रनरेट से रन्स जोड़े हैं.
इस शर्मनाक रिकॉर्ड के बाद तो मुंह छुपाना ही बनता है. क्योंकि इस स्टैट में सिर्फ UAE ही हमसे नीचे है. UAE ने इस वर्ल्ड कप में 4.71 के रनरेट से रन्स बनाए हैं. जबकि बाकी सभी टीम्स का पावरप्ले का रनरेट भारत से बेहतर रहा है.
#Ind vs Eng मैच में क्या हुआ?इंग्लैंड ने टॉस जीता और बॉलिंग करने का फैसला लिया. इंडिया के लिए ओपनर केएल राहुल जल्दी लौट गए. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी को संभाला. विराट ने पचासा जड़ा और हार्दिक पंड्या ने 33 बॉल में 63 रन बनाकर टीम इंडिया को 168 रन तक पहुंचाया.
इंग्लैंड की बैटिंग की जितनी तारीफ़ की जाए, उतनी कम है. इंग्लैंड के ओपनर्स एलेक्स हेल्स और कैप्टन जॉस बटलर को देख लग रहा था. वो किसी दूसरी ही पिच पर बैटिंग कर रहे थे. बटलर ने 49 बॉल पर 80 और हेल्स ने 47 बॉल पर 86 रन ठोककर इंडिया के टार्गेट को 16 ओवर में ही चेज़ कर लिया.
इस जीत के बाद इंग्लैंड का सामना फाइनल में पाकिस्तान से 13 नवंबर को होगा.
रोहित शर्मा और केएल राहुल का फॉर्म सेमी-फाइनल में सूर्य कुमार यादव को ना ले डूबे!

.webp?width=60)

