महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने केपटाउन टेस्ट में टीम इंडिया की खराब रणनीति कीआलोचना की है. गावस्कर ने कहा है कि ऐसा लग रहा था टीम इंडिया के खिलाड़ी पहले हीहार मान चुके थे. बता दें कि तीसरे और आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीकाके हाथों सात विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. मेजबान टीम ने मुकाबला जीतकर टेस्टसीरीज पर कब्जा जमाया. साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो कीगन पीटरसन रहे, जिन्होंनेचौथी पारी में 82 रन की पारी खेली. पीटरसन ने पहली पारी में भी 72 रन का योगदानदिया था. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 212 रन का लक्ष्य मिला था. और टीम ने इसे तीनविकेट खोकर हासिल भी कर लिया. इस हार के साथ ही कोहली सेना का पहली बार साउथअफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया.South Africa win! 🔥Bavuma and van der Dussen take them over the line! A terrific victory for ayoung team – what a performance! 🙌 Watch #SAvIND live onhttps://t.co/CPDKNxpgZ3 (in select regions)#WTC23 | https://t.co/Wbb1FE2mW1pic.twitter.com/uirBesoYdp — ICC (@ICC) January 14, 2022 अब टीम इंडिया की हार परपूर्व ओपनर सुनील गावस्कर ने कुछ अहम सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने कोहली की रणनीतिपर सवाल उठाते हुए कहा, 'लंच के बाद शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह से गेंदबाजीनहीं कराई गई और ये मेरे लिए मिस्ट्री थी. ऐसा लग रहा था मानो टीम इंडिया ने फैसलाकर लिया था कि अब हम नहीं जीतेंगे.' बता दें कि जब लंच ब्रेक हुआ, उस समय साउथअफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 41 रन की जरूरत थी. लंच के बाद 8.3 ओवर में ही साउथअफ्रीकी बल्लेबाजों ने लक्ष्य हासिल कर लिया. इसके अलावा गावस्कर ने डिफेंसिव फील्डप्लेसमेंट पर भी सवाल खड़े किये. उन्होंने कहा, 'अश्विन के ओवर में फील्ड प्लेसमेंटकाफी खराब थी. खिलाड़ी दूर-दूर खड़े थे. सिंगल आसानी से चुराए जा रहे थे. पांच खिलाड़ीडीप में खड़े थे. बल्लेबाजों को मौका दिया गया कि आप चांस लेकर लंबे शॉट लगाएं. औरहम कैच लपकें. कप्तान को लगा कि आउट करने का बस यही एक तरीका है.' इसके अलावा सुनीलगावस्कर ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों की भी खूब तारीफ की. विराट कोहली एंड कंपनी केखिलाफ 200 प्लस का टार्गेट चेज करना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता है. इससेपहले कोहली की कप्तानी में किसी टीम ने चौथी पारी में 150 प्लस का टार्गेट अचीवनहीं किया था. लेकिन कीगन पीटरसन और रसी वान डर दुसें ने धैर्य के साथ बल्लेबाजीकी. और अपनी टीम को जीत दिलाई. गावस्कर ने मेजबान बल्लेबाजों की तारीफ करते हुएकहा, 'बढ़िया बल्लेबाजी के अनुकूल पिच नहीं थी. लेकिन साउथ अफ्रीका ने जोहानसबर्ग औरइस मैच में जो जज्बा दिखाया, वो काबिल-ए-तारीफ है. ये टीम का कैरेक्टर दिखाता है.'बताते चलें कि तीन मैचों में 276 रन बनाने वाले कीगन पीटरसन को प्लेयर ऑफ द सीरीजके अवॉर्ड से नवाजा गया. तीसरे टेस्ट में 72 और 82 रन की पारी के लिए उन्हें प्लेयरऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया. अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीजखेली जाएगी.