ओलंपिक होस्टिंग का है सपना, नेशनल रिकॉर्ड होल्डर भी डोपिंग में फेल!
केएम दीक्षा देश के टॉप एथलीट्स में शुमार हैं. वह 1500 मीटर में नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं. यह रिकॉर्ड उन्होंने साल 2024 में बनाया था.

भारत में डोपिंग के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. खासतौर पर एथलेटिक्स में. देश में बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए विश्व एथलेटिक्स की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने भारत को हाई रिस्क की कैटगरी ए में डाला था. लेकिन, अब भी स्थिति ठीक होती नहीं दिख रही है. डोप करने वाले खिलाड़ियों में नया नाम है केएम दीक्षा. यह खिलाड़ी 1500 मीटर में नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं. वह एशियन गेम्स की तैयारी में लगी हुई हैंं, लेकिन अब डोपिंग के चलते बैन होने वाली हैं.
दीक्षा पर लगेगा बैनदीक्षा देश के टॉप एथलीट्स में शुमार की जाती हैं. हालांकि, इस साल वह बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं थीं. 2026 में उन्होंने केवल एक ही टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है. दीक्षा को किस ड्रग के लिए बैन किया जा रहा है इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है.
दीक्षा NADA के आरटीपी पूल का हिस्सा हैं. इसी कारण उनका सरप्राइज टेस्ट किया जा सकता है. हाल के समय में दीक्षा का प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा है. अप्रैल में जिस इकलौते टूर्नामेंट में उन्होंने हिस्सा लिया. उसमें इंडियन ओपन एथलेटिक्स सीरीज 2 शामिल थी. यहां 1500 मीटर रेस जीतने के लिए चार मिनट 25.74 सेकंड का समय निकाला था. उनकी टाइमिंग भी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए AFI के तय किए गए मानक से काफी बाहर थी. उनका नेशनश रिकॉर्ड 4:04.78 है, जो उन्होंने मई 2024 में बनाया था.
भारत की मुश्किल फिर बढ़ीदीक्षा का पॉजिटिव आना सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि उन भारत के लिए भी बैड न्यूज है. भारत अभी एथलेटिक्स इंटीग्रिटी इकाई (एआईयू) की डोपिंग लिस्ट में में टॉप पर है. इसमें मई 2026 के आखिर तक 154 एथलीटों को बैन किया गया है. इसके बाद दूसरे स्थान पर 147 मामलों के साथ कीनिया और 65 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है. भारत दोनों से ही काफी आगे है. रूस के 65 की तुलना में काफी ज्यादा है.
ये भी पढ़ें- कोमा को मात देकर बने थे क्रिकेटर, साईराज बहुतुले को BCCI ने टीम इंडिया का कोच बनाया
वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी के अध्यक्ष विटोल्ड बांका पिछले महीने भारत आए थे. उन्होंने साफ तौर पर भारत को हिदायत के साथ-साथ चेतावनी दी थी कि डोपिंग पर कंट्रोल करना होगा. भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने वाला है. साथ ही वह 2036 ओलंपिक के लिए भी दावेदारी पेश कर रहा है. लेकिन, अगर डोपिंग के मामले नहीं थमते हैं तो भारत मुश्किल में पड़ सकता है. भारत की अपनी यात्रा पर बांका ने कहा,
ओलंपिक खेल, विश्व चैंपियनशिप और प्रमुख खेल आयोजन WADA, WADA की मुहर और WADA के नियमों के बिना संभव नहीं हैं.
इस बैठक के बाद खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने भी सख्त कदम उठाए. डोपिंग रोकने के लिए CBI को भी शामिल किया गया. उन्होंने हाल ही में संसद में कहा था कि नाडा का खुफिया और जांच का ढांचा मजबूत करने के लिये सीबीआई जैसी एजेंसियों की मदद ली जा रही है. 2025 में वाडा के 10 साल के ग्लोबल स्टडी में भारत डोपिंग के मामले में दूसरा सबसे खराब रिकॉर्ड रखने वाला देश बना. लगातार तीसरे साल डोप उल्लंघन के सर्वाधिक मामलों की सूची में भारत शीर्ष पर रहा.
वीडियो: RCB ने जीती IPL 2026 की ट्रॉफी, विराट के फ़ैन्स और हेटर्स आपस में भिड़ गए

