आईपीएल 2018. नीलामी चल रही थी. सुबह से. दोपहर में इंडिया और साउथ अफ़्रीका काटेस्ट मैच शुरू हुआ. टेस्ट मैच का चौथा दिन. साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 241 रनका टार्गेट मिला है. तीसरे दिन उन्होंने एक विकेट जल्दी ही खो दिया था. इसके बादहाशिम आमला और डीन एल्गार ने इनिंग्स को संभाला और साउथ अफ़्रीका को जीत के ट्रैक परला दिया. हाशिम आमला ने हाफ़ सेंचुरी मारी. एल्गार ने भी. दोनों ने मिलकर 119 रनोंकी पार्टनरशिप की. आमला जोहान्सबर्ग की उल्टी-सीढ़ी बाउंस को बड़े ही प्यार से झेलरहे थे. झेल भी रहे थे और साथ ही रन बनाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे थे. टीमइंडिया के बॉलर्स ने शुरुआत टाइट बॉलिंग से की. उनकी मदद पिच की बाउंस कर रही थीलेकिन बस किस्मत उनका साथ नहीं दे रही थी. गेंदें हवा में उछल रही थीं लेकिन जहांफील्डर थे, वहां नहीं. आमला और एल्गार के लिए रन बनाना उतना भी आसान नहीं था. लेकिनवो कैसे भी डटे हुए थे. इंडिया को इसके लिए रहाने और भुवनेश्वर के बनाए रनों के लिएउन्हें थैंक यू कहना चाहिये. उन रनों ने बहुत मदद की. उन्ही की बदौलत सेंचुरीपार्टनरशिप के बावजूद बचे हुए 100 रन मुंह बाए खड़े थे. फिर एक अच्छी बॉल आई. इशांतशर्मा को अटैक अपर वापस लाया गया. आमला ने गेंद को फ्लिक किया. इस वक़्त क्रिकेट कीदुनिया में इस शॉट को सबसे खूबसूरती से खेलने वाले बल्लेबाज हैं. लेकिन इस मौके परउनका कैच पंड्या ने लिए जो अपने राइट साइड में कूदकर गेंद तक पहुंचे थे. मुस्तैदपंड्या ने आमला को बाहर का रास्ता दिखाया. इस पार्टनरशिप को तोडना बहुत ज़रूरी था औरईशांत शर्मा ने दिन का पहला विकेट लिया.WATCH - Bumrah gets AB caught at gully https://t.co/yeTIbnbkvy— The Lallantop (@TheLallantop) January 27, 2018 इसके 19 गेंदों बाद यानी 20वींगेंद पर बुमराह ने बैक ऑफ़ द लेंथ डिलीवरी फेंकी जिसे कुछ ज़्यादा ही उछाल मिल गयाऔर गेंद डिविलियर्स के बल्ले के कंधे पर जाकर लगी जहां से वो सीधे गली पर खड़ेफील्डर के हाथों में समा गई. इंडिया को 20 मिनट में 2 सफलताएं मिल गई थी. कोहलीबेहद खुश थे और हवा में मीलों कूद रहे थे. हांलाकि एल्गार अभी भी मौजूद थे लेकिनइंडिया ने अभी अभी दो बड़े प्लेयर्स यानी डिविलियर्स और आमला के खाते बंद किये थे.WATCH - Ishant gets Amla's wicket to break SA resistance https://t.co/ItAb1MpT9Q— The Lallantop (@TheLallantop) January 27, 2018-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें:IPL नीलामी लाइव : कौन सा खिलाड़ी कितने में बिका? प्रीति जिंटा आज मूड में हैं,पूरा IPL खरीद डालेंगी! KKR को अपने लिए बोली लगाने से खुद गंभीर ने ही मना कियाथा!