The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India can play with just one pacer at the VCA Stadium against Australia in 1st Test of Border Gavaskar Trophy 2023

सिर्फ एक पेसर लेकर पहला टेस्ट खेल सकती है टीम इंडिया!

एक प्लेयर से ऑस्ट्रेलिया को ख़ास खतरा है.

Advertisement
Ravi Ashwin's record of Two 5 wicket hauls reason to worry for Australia
वीसीए स्टेडियम में टीम इंडिया (Getty Images)
pic
पुनीत त्रिपाठी
8 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 8 फ़रवरी 2023, 11:15 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से ठीक पहले रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा -

Embed

रवि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले टेस्ट के संदर्भ में बात कर रहे थे. चार टेस्ट की इस सीरीज़ का पहला मैच 9 फरवरी से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है. मैच से पहले ही पिच पर खूब बवाल चल रहा है.

पूर्व ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर साइमन ओडोनेल ने तो यहां तक कह दिया कि पिच से ज्यादा छेड़छाड़ हो तो ICC को इसमें दखल देना चाहिए. ख़ैर, इस शोर की वजह भी साफ़ है. 

#वीसीए की पिच पर इतना विवाद क्यों?

अब इसकी वजह जान लीजिए, क्यों बौखलाई हुई है ऑस्ट्रेलिया. वीसीए पर स्पिन का रिकॉर्ड देख कोई भी नॉन-एशियन टीम का डरना लाज़मी है. मैदान पर खेले गए पिछले दो टेस्ट के स्टैट्स देखिए. इन मैचों में भारत ने साउथ अफ्रीका और श्रीलंका को हराया था.

दोनों मैच में पेसर्स ने कुल मिलाकर 16 विकेट लिए. 37.2 का औसत, और 78 का स्ट्राइक रेट. अब स्पिनर्स का जलवा देखिए. 50 विकेट, 19.6 का औसत और 41.3 का स्ट्राइक रेट. यानी स्पिनर्स वर्सेस पेसर की लड़ाई में स्पिनर्स साफ तौर पर जीत रहे हैं. और टीम इंडिया को जीतना है तो शास्त्री की बात भी माननी ही चाहिए.

# अश्विन से सबसे ज्यादा खतरा

जी हां, ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई सबसे बड़ा खतरा है तो वो रवि अश्विन हैं. अश्विन इकलौते ऐसे बॉलर हैं जिन्होंने इस ग्राउंड पर दो फाइव विकेट हॉल लिए हैं. अश्विन ने दोनों बार ये काम साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही किया, वो भी एक ही मैच में. इस मैच की पहली पारी में अश्विन ने पांच और दूसरे पारी में सात विकेट चटकाए. इस मैच को भारत ने 124 रन से जीता था और अश्विन को मैन ऑफ द मैच चुना गया था.

# सिर्फ एक पेसर लेकर खेलेगा भारत?

इस ग्राउंड पर ऐसा पहली बार नहीं होगा. 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. भारत के लिए सिर्फ इशांत शर्मा खेल रहे थे. अश्विन तो थे ही, अमित मिश्रा और रविन्द्र जडेजा भी थे. यानी तीन स्पिनर्स और सिर्फ एक पेसर. पिच को देखते हुए ये फैसला सही भी है. जितनी लंबी बैटिंग, मैच जितने के चांसेज़ उतने ही ज्यादा होंगे.

अगर रोहित शर्मा-राहुल द्रविड़ ऐसा फैसला लेते हैं, तो ये देखना दिलचस्प होगा कि मोहम्मद शमी या मोहम्मद सिराज, किसे मौका मिलता है. 
 

वीडियो: श्रीसंत का वो क़िस्सा जब उन्होंने मैदान पर गदर काटकर अफ्रीकी प्लेयर को परेशान कर दिया!

Advertisement

Advertisement

()