नागपुर में भारत के इस रिकॉर्ड से कांप जाएगी ऑस्ट्रेलिया!
15 साल का इतिहास बदल पाएंगे कंगारू?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी से शुरू हो रहा है. ये मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है. इसे शॉर्ट में VCA स्टेडियम कहा जाता है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दोनों तरफ के फ़ैन्स काफी एक्साइटेड रहते हैं. इस बार तो बहुत कुछ दांव पर भी है.
अगर भारत इस सीरीज़ में तीन मैच जीत जाता है, तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लेगा. फिलहाल इस कॉम्पटीशन के टेबल में टीम ऑस्ट्रेलिया सबसे ऊपर बैठी हुई है. ऐसे में टीम इंडिया चाहेगी कि सीरीज़ की शुरुआत जीत के साथ हो. फ़ैन्स को बता दें, मौका भी है, दस्तूर भी है, इतिहास भी है. इस मैदान से जुड़ा एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे देख ऑस्ट्रेलियन टीम के होश उड़ जाएंगे.
# VCA स्टेडियम में भारत का रिकॉर्डटेस्ट क्रिकेट है, तो स्टैट्स भी टेस्ट क्रिकेट वाले ही बताएंगे. 2008 में बने इस स्टेडियम की तारीफ रिकी पॉन्टिंग से लेकर शेन वार्न, सबने की है. और भारत के लिए भी ये वेन्यू कमाल का रहा है. इस ग्राउंड पर भारत ने पहला टेस्ट मैच नवंबर 2008 में खेला. सामने थी ऑस्ट्रेलिया. जी हां, बोहनी ही कंगारूओं से हुई थी.
इस मैच को भारत ने 172 रन से जीता था. भारत ने इस ग्राउंड पर कुल छह टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें भारत को सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच ड्रॉ हुआ, और चार में जीत की खुशी मिली. जब भी जीते हैं, बड़ा जीते हैं. दो टेस्ट में तो पारी से भी ज्यादा की जीत मिली है.
साउथ अफ्रीका ने भारत को 2010 में हराया था. उसके बाद से इस ग्राउंड पर भारत नहीं हारा है. यानी पिछले चार टेस्ट में भारत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है. जीत के आंकड़े निकालें तो 75 प्रतिशत आता है. यहां आखिरी टेस्ट 2017 में खेला गया था. इस मैच में भारत ने श्रीलंका को पारी और 239 रन से हराया था.
यहां मुरली विजय ने 128, चेतेश्वर पुजारा ने 143, विराट कोहली ने 213 और रोहित शर्मा ने 102 रन बनाए थे. भारत ने 602 रन ठोक दिए थे. श्रीलंका के लिए ये बहुत बड़ा टोटल था. बाकी स्कोर देख आप समझ ही गए होंगे, मैच एकतरफा रहा होगा.
मुरली विजय तो अब क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, पर पुजारा, विराट और रोहित अब भी टीम में हैं. और टीम के सबसे अहम बल्लेबाज़ हैं. मेज़बान फ़ैन्स चाहेंगे कि उनकी टीम के सुपरस्टार्स 2017 दोहरा दें, और इस सीरीज़ का आगाज़ शानदार तरीके से करें.
वीडियो: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने '36 ऑल-आउट' याद दिलाया, लेकिन एक गलती कर बैठा..!

.webp?width=60)

