गणतंत्र दिवस के दिन भारतीय टीम ने आपको तोहफा भेजा है. जीत का. अंडर 19 वर्ल्ड कपके क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को पटक दिया है. वो भी 131 रनों से. अपनेबनाए रनों से आधे में निपटा दिया है. माने भारत ने बनाए थे 265 रन. और बांग्लादेशकी टीम को 134 पर ऑलआउट कर दिया. एक बार फिर भारत की स्पीड बैट्री ने कमाल दिखाया.कमलेश नागरकोटि ने 3 और शिवम मावी ने 2 विकेट लिए. बैटिंग में शुभमन गिल का बल्लाबोल रहा है. इसके साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है.India book their place in the #U19CWCsemi-finals! 🇮🇳Bangladesh are dismissed for 134, India sealing a clash against Pakistan with a131 run victory!#INDvBANscorecard ➡️ https://t.co/o7894eFF6lpic.twitter.com/6MoB1tlEoi— Cricket World Cup (@cricketworldcup) January 26, 2018अब मैच की बात कर लें. मैच था क्वींसटाउन में. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी काफैसला किया. ओपनर पृथ्वी शॉ और मनजोत कालरा मैदान में आए. पर इस बार मनजोत का बल्लानहीं चला. वो 9 रन ही बना सके. मगर इसके बाद क्रीज पर आए शुभमन गिल ने कप्तानपृथ्वी का पूरा साथ दिया. पहला विकेट जहां 16 रन पर गिर गया था. दूसरा विकेट 102 परगिरा. पृथ्वी का. वो 40 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद आए देसाई ने 34 रन बनाए. फिरआए अभिषेक शर्मा ने हाफ सेंचुरी जमाई. मगर बाकी टीम तू चल मैं आया के तर्ज पर आउटहो गई. सबसे ज्यादा 86 रन शुभमन ने ही बनाए और टीम को 265 के सम्मानजनक स्कोर तकपहुंचाया. इसीलिए शुभमन को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया.भारत का स्कोरकार्ड. Shubman Gill picked up his second Player of the Match award of #U19CWCafter a fine 86 against Bangladesh! #INDvBANpic.twitter.com/UFdx8CQoJi— Cricket World Cup (@cricketworldcup) January 26, 2018अब बारी थी गेंदबाजों की. 266 रन के टार्गेट से बांग्लादेश को रोकने की. और येजिम्मेदारी टीम ने बखूबी निभाई भी. बांग्लादेश देश के ओपनर बल्लेबाजा पिनाक घोष केअलावा कोई बांग्लादेशी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. पहला विकेट शिवम मावीने उखाड़ा. दूसरे ओपनर मोहम्मद नईम का. फिर कप्तान सैफ हसन क्रीज पर आए. मगर 55 रनके स्कोर पर उनको चलता किया भारत के पेसर नागरकोटि ने. इसके बाद बांग्लादेश की टीमभी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. पूरी टीम 134 के स्कोर पर मैदान छोड़ निकल ली थी.भारत की तरफ से नागरकोटि ने तीन विकेट, शिवम और अभिषेक ने 2-2 विकेट लिए.बांग्लादेश का स्कोरकार्ड.पहुंच गए सेमीफाइनल मेंतो इस तरह भारत ने अपना सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया. सेमीफाइनल में अब भारत कामुकाबला होना है 30 जनवरी को. मैच से ज्यादा खतरनाक बात ये है कि मैच है किससे.पाकिस्तान से. जी हां, सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से है. पाकिस्तान नेसाउथ अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. दूसरा सेमीफाइनल अफगानिस्तान औरऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच है. इन दोनों मैचों में जो जीतेगा वो खेलेगा फाइनल.--------------------------------------------------------------------------------Also Read:नई ओपनिंग जोड़ी, फिर भी भारत ने 10 विकेट से जिंबाब्वे को पटकाकोहली अगर रिव्यू ले लेते, एबी डिविलियर्स 5 ओवर पहले ही निपट जातेपुजारा का मजाक बनाना बंद करो, बंदा 4.35 घंटे क्रीज पर रहा हैरहाने आउट हुए, नो बॉल ने बचाया लेकिन फिर भी कुछ नहीं कर पाएपुजारा हमें टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम ले जा रहे हैं, चलेंगे?लल्लनटॉप वीडियो देखें-