भारत ने जीत के साथ शुरू की हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी
भारत का अगला मैच किससे होना है?
.webp?width=210)
भारत में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप में मेजबानों ने जीत के साथ शुरुआत की है. पहले मैच में भारत का सामने स्पेन से हुआ. इस मैच में भारत के लिए डिफेंडर अमित रोहिदास और मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने गोल दागे. इंडिया ने अच्छे डिफेंस के साथ क्लीन शीट भी रखी.
पूल डी का दूसरा मैच ओडिशा के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेला जा रहा था. इस मैच में भारत ने पहले और दूसरे क्वॉर्टर में गोल कर जीत हासिल की. दो मैच के बाद इंग्लैंड पूल डी के टेबल में टॉप पर है. भारत और इंग्लैंड दोनों के पास तीन पॉइंट हैं, पर इंग्लैंड ने वेल्स के खिलाफ पांच गोल दागे थे. यानी गोल डिफरेंस पर इंग्लैंड भारत से आगे है.
# अमित रोहिदास ने दागा पहला गोलटीम इंडिया के उपकप्तान और लोकल बॉय अमित रोहिदास ने मैच का पहला गोल दागा. पहले क्वॉर्टर में 12वें मिनट पर भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला. इसी को कन्वर्ट कर अमित ने भारत को लीड दिलाई.
# हार्दिक ने लीड बढ़ाईदूसरे क्वॉर्टर के नौवें मिनट में मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल किया. हार्दिक को हाफलाइन पर बॉल मिली. इसके बाद उन्होंने अपना जाना-पहचाना रन लगाया और लेफ्ट विंग से बॉक्स में दाखिल हुए. अमित ने क्रॉस किया, जो स्पेन के पेप कनिल से टकराकर गोल में घुस गया. भारत को 2-0 की बढ़त मिल गई.
# कृष्ण बहादुर पाठक के शानदार सेवपीआर श्रीजेश के उत्तराधिकारी कृष्ण बहादुर पाठक के लिए भी ये मैच यादगार रहा. मैच की शुरुआत श्रीजेश ने की, लेकिन दूसरे क्वॉर्टर में कृष्ण को मौका मिला. इस क्वॉर्टर में कृष्ण ने दो शानदार सेव्स किए. दूसरे क्वॉर्टर के 10वें मिनट और 13वें मिनट पर पाठक ने शानदार सेव्स कर इंडिया के लिए क्लीन शीट को बरकरार रखा.
# भारत का अगला मैचअगले मैच में भारत का सामना इंग्लैंड से होना है. ये मैच रविवार 15 जनवरी को बिरसा मुंडा स्टेडियम में ही खेला जाएगा. इस मैच को आप भारत के ग्रुप का सबसे हाई-प्रोफाइल मैच कह सकते हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच जो भी मैच जीतेगा, वो सीधा क्वॉर्टरफाइनल में जाने का प्रबल दावेदार बन जाएगा. 2022 में भारत और इंग्लैंड का सामना तीन बार हुआ था. इनमें से दो मैच ड्रॉ हुए थे, और भारत ने एक मैच जीता था. यानी मैच दिलचस्प होगा, इसमें कोई दो राय नहीं है.
वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी के टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच की जानकारी ऋषभ पंत को थी

