The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India Australia 2nd T20 match delayed due to wet outfield even when there was no rain on matchday

डियर BCCI, नोट गिनने से फुर्सत मिले तो फ़ैन्स की थोड़ी चिंता भी कर लो!

नागपुर का हाल देख फिर निराश हुए फ़ैन्स.

Advertisement
Nagpur match delayed due to wet outfield
नागपुर में मैच देरी से शुरू हुआ (AP)
pic
सूरज पांडेय
24 सितंबर 2022 (Updated: 24 सितंबर 2022, 10:57 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंडियन क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रही T20I सीरीज़ में वापसी कर ली है. भारत ने नागपुर में हुए दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया. टीम के लिए कैप्टन रोहित शर्मा ने कमाल की बैटिंग की. आठ-आठ ओवर के इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 90 रन बनाए. जवाब में भारत ने चार गेंदें बाकी रहते ही मैच जीत लिया.

लेकिन इस मैच में टीम इंडिया के प्रदर्शन से पहले काफी कुछ हुआ. और ये जो कुछ भी हुआ वो बहुत फ्रस्ट्रेटिंग था. गुरुवार को हुई बारिश का असर शुक्रवार रात हुए इस मैच तक दिखा. और दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के लिए यह निश्चित तौर पर शर्मनाक था. आज सिली पॉइंट में बात इसी पर.

# बारिश नहीं फिर भी मैच रुका

इससे पहले, टॉस से ठीक पहले अपडेट आई कि गीली आउटफील्ड के चलते टॉस देरी से होगा. और ऐसा अपडेट आते ही लोगों ने Nagpur Rains गूगल करना शुरू कर दिया. और यहां मिले रिजल्ट्स से पता चला कि मैच वाले दिन नागपुर में बारिश नहीं हुई थी. और ये अपडेट मिलने के बाद लोगों का माथा ठनका.

गुरुवार को हुई बारिश के चलते ग्राउंड पूरे वक्त तक कवर्स से ढका था. काफी लंबे इंतजार के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट होस्ट कर रहे इस शहर के लोग बड़े उत्साह के साथ ग्राउंड में पहुंचे थे. लेकिन वहां आने के बाद इन्हें पता चला कि मैच डिले है. इधर शुरुआती इंस्पेक्शन के बाद अंपायर्स ने अगला इंस्पेक्शन आठ बजे करने का फैसला किया.

आठ बजे अंपायर्स फिर मैदान में आए.  इस बार के निरीक्षण के बाद पता चला कि वाइड डीप मिड ऑन के एरिया से अंपायर ज्यादा चिंतित हैं. और ग्राउंड स्टाफ ने उस इलाके पर मेहनत करनी शुरू कर दी. ऐसे कयास लगाए गए कि मैचडे से पहले हुई बारिश इस जगह इकट्ठी हो गई थी और ये सूखी नहीं थी. कवर्स के बाद भी ऐसा हुआ. अंपायर्स ने इस जगह काफी वक्त बिताया. अब तक एक घंटा जा चुका था.

निरीक्षण के बाद अंपायर्स ने वापस जाकर कैप्टंस से बात की. यह बातचीत 30 सेकेंड से भी कम वक्त तक चली. आठ बजकर 10 मिनट पर तय हुआ कि पौने नौ बजे दोबारा निरीक्षण किया जाए. इससे पहले अंपायर्स ने ब्रॉडकास्टर से बताया कि वाइड मिडऑन अभी भी नर्म है. और यह पैर पड़ने पर सरक रहा है. और अभी प्लेयर्स के लिए सुरक्षित नहीं है. यह उम्मीद के मुताबिक नहीं सूख रहा था. लेकिन उम्मीद बची हुई थी. प्लेयर्स के लिए चिंतित अंपायर्स ने अगले निरीक्षण की तैयारी की. आखिरकार रात पौने नौ बजे पता चला कि मैच खेला जाएगा. हालांकि तब तक इतना वक्त निकल चुका था कि ओवर्स घटकर आठ हो चुके थे.

यानी 40 ओवर्स की तैयारी में आए फ़ैन्स को सिर्फ 16 ओवर्स के खेल की गारंटी मिली. और इन 16 ओवर्स से पहले ही ट्विटर पर बवाल शुरू हो चुका था. लोग दुनिया की सबसे अमीर स्पोर्ट्स बॉडीज में से एक को लताड़ रहे थे. और यह लताड़ बहुत जरूरी थी. क्योंकि BCCI सालों से फ़ैन्स की भावनाओं को कैश कर रही है.

हजारों करोड़ का मुनाफा कमा रहे इस बोर्ड ने फ़ैन्स को सुविधाओं के नाम पर बमुश्किल ही कुछ दिया है. इस देश के क्रिकेट फ़ैन्स अपने चहेते सितारों को एक्शन में देखने के लिए हजारों रुपये खर्च करते हैं. तमाम मुश्किलें झेलकर स्टेडियम पहुंचते हैं. और वहां उन्हें क्या मिलता है? कभी टिकट की लाइन में लाठियां, तो कभी भगदड़ और धक्कामुक्की.

और तमाम मुश्किलें झेल मैदान में पहुंच जाएं तो वहां ऐसी व्यवस्था. जब पूरी दुनिया के स्पोर्ट्स बोर्ड्स पैसे के दम पर अपने फ़ैन्स और प्लेयर्स को बेहतर माहौल दे रहे हैं, वहां BCCI कभी आयरन तो कभी हेयर ड्रायर के भरोसे ग्राउंड सुखाता है. और इस बार तो हद ही हो गई. हर अपडेट के साथ बताया जा रहा था कि मैदान पर लकड़ी का बुरादा छिड़का जा रहा है.

क्योंकि सालों तक BCCI और ICC पर राज कर चुके शशांक मनोहर के घरेलू स्टेडियम में ड्रेनेज़ सिस्टम के नाम पर ऑलमोस्ट कुछ नहीं है. दुनिया में तमाम मैदान हैं जहां भयानक से भयानक बारिश के बाद भी मैदान आधे घंटे से लेकर दो घंटे तक में खेलने के लिए तैयार हो जाता है. और यहां पर गुरुवार की बारिश के बाद शुक्रवार का मैच दो घंटे से ज्यादा देरी से शुरू हुआ.

अब इस हालात पर तो पंचायत का एपिक सीन ही याद आता है,

'गजब खराब बेबस्था है.'

रोहित शर्मा से कप्तानी नहीं हो पा रही है तो छोड़ दें!

Advertisement

Advertisement

()